भीलवाड़ा

जीतो लेडीज विंग ने किया पोस्टर का विमोचन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जीतो लेडीज विंग 8 मार्च को राष्ट्रीय कार रैली निकालेगा। इसे लेकर पोस्टर विमोचन कुमुद विहार में हुआ। विमोचन महावीर सिंह चौधरी, निश्चल जैन, मीठालाल सिंघवी, सिद्धार्थ कावडिया और नीता बाबेल ने किया। सचिव मनीष शाह व अर्चना पाटोदी ने बताया कि रैली थेलेसीमिया उन्मूलन व कैंसर जागरूकता को […]

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
Jeeto Ladies Wing released the poster

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जीतो लेडीज विंग 8 मार्च को राष्ट्रीय कार रैली निकालेगा। इसे लेकर पोस्टर विमोचन कुमुद विहार में हुआ। विमोचन महावीर सिंह चौधरी, निश्चल जैन, मीठालाल सिंघवी, सिद्धार्थ कावडिया और नीता बाबेल ने किया। सचिव मनीष शाह व अर्चना पाटोदी ने बताया कि रैली थेलेसीमिया उन्मूलन व कैंसर जागरूकता को समर्पित है। 8 मार्च को सुबह 6.30 बजे वैदिक गार्डन से शुरू होने वाली इस रैली से पूर्व डॉ. विनीता लोढ़ा व गौतम दुग्गड़ जैसे विशेषज्ञों की संगोष्ठी भी होगी। तैयारियों में प्रतीक कावडिया, यश सिंघवी, संतोष सिंघवी, मंजू पोखरना, जयवंती अजमेरा, अनीता बाबेल, उषा काला, निकिता पाटोदी, प्रीति जैन, स्वीटी नैनावटी, जिम्मी जैन, दर्शना सिंघवी, अंशु लोढ़ा, लाडजी मेहता, रीना सिसोदिया और प्रवक्ता सुनील चपलोत सहित पूरी टीम जुटी है।

Published on:
27 Feb 2026 08:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर