भीलवाड़ा

ज्वैलरी कारोबार में आएगी चमक

भीलवाड़ा. नवरात्र नजदीक आ रहे हैं और सोने के भाव गिर रहे हैं। इससे शहर के ज्वैलर्स खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में सोने की खरीदारी बढ़ेगी।
2 min read
Sep 25, 2022
ज्वैलरी कारोबार में आएगी चमक
ज्वैलरी कारोबार में आएगी चमक

भीलवाड़ा. नवरात्र नजदीक आ रहे हैं और सोने के भाव गिर रहे हैं। इससे शहर के ज्वैलर्स खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में सोने की खरीदारी बढ़ेगी। हालांकि सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला एक पखवाड़े से चल रहा है। फिर भी बाजार में अभी सुस्ती छाई है। जानकार इसकी वजह श्राद्ध बता रहे हैं। नवरात्र से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी। दशहरे के आसपास खरीदारी तेज होगी।

इस बार मार्केट अच्छा रहने के संकेत हैं। चांदी के भाव में कमी आई है। सोने के भावों में भी कमी आ चुकी है। लोगों का सोने-चांदी में रुझान बढ़ रहा है। दीपावली तक करोड़ों की ज्वैलरी बिकने की उम्मीद है। वैसे भी हर साल करीब 100 से 150 करोड़ का मार्केट नवरात्र व दीपावली पर रहता है। इस बार ये दोगुने से अधिक होने की संभावना है। लोग निवेश भी करना चाहते हैं।
छूट व खरीद के साथ गिफ्ट

शहर के ज्वैलर्स त्योहारी मौसम को लेकर तैयार हैं। खरीदारों को लुभाने के लिए छूट और खरीद के साथ गिफ्ट देने की तैयारी कर रहे हैं। नए डिजाइन के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। शहर के ज्वैलर्स को उम्मीद है कि कारोबार में तेजी आएगी।
नितिन बोहरा, सर्राफा व्यापारी

-------------
शादियां के सीजन से भी उम्मीद

इस साल नवरात्र के बाद शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में ज्वैलर्स बाजार के और तेजी से चलने की उम्मीद की जा रही है। सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेगा।
मनीष बहेडि़या, ज्वैलर्स

------------
सोने व चांदी में निवेश का रूझान बढ़ा

कीमतों में अनिश्चितता की वजह से कुछ वर्षो में सोने में निवेश में लोगों की रुचि घटी है। कोरोना के बाद लोगों का रूझान अब फिर से सोने-चांदी में निवेश के प्रति बढ़ा है। इस बार त्योहारी मौसम में लोग अपनी जरूरत के मुताबिक या शगुन के तौर पर सोना खरीदेंगे व इसमें निवेश भी करेंगे।
प्रशान्त सिंधवी, व्यापारी

------
कारोबारी तैयार

सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। सर्राफा व ज्वैलर्स व्यापारी पूरी तरह से तैयार है। इस बार मानसून अच्छा होने से व्यापार भी अच्छा चलने की उम्मीद है। व्यापारियों ने भी सभी तरह के ज्वैलरी मंगवा ली है।
पंकज चोरडि़या, ज्वैलर्स

-----------
लोगों में उत्साह

कोरोना के दो साल बाद फिर से बाजार में तेजी आई है। दीपावली को लेकर लोगों ने उत्साह है। सोने चांदी में निवेश करने के साथ उद्यमियों की ओर से भी कई तरह की मांग आने लगी है।
प्रकाश नुवाल, ज्वैलर्स व्यापारी

----------------
भीलवाड़ा की स्थिति

2,000 दुकानें जिले भर में सोने-चांदी की
4,00 दुकानें ज्वैलर्स व सर्राफा व्यापारी शहर में

4,00 दुकानें कारीगरों की
2,000 से अधिक कारीगर करते काम

Published on:
25 Sept 2022 09:48 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी