भीलवाड़ा

गले पर चाकू रखकर लूट लिए 15 लाख के जेवर

चित्तौडग़ढ़ कोतवाली क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार रात मकान के बरामदे में सो रही वृद्धा के गले पर चाकू रखकर बदमाश करीब पन्द्रह लाख के सोने-चांदी के जेवर व डेढ़ लाख की नकदी लूट ले गए। Jewelery worth 15 lakhs looted at knifepoint
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2023, 4:34 PM IST
गले पर चाकू रखकर लूट लिए 15 लाख के जेवर
गले पर चाकू रखकर लूट लिए 15 लाख के जेवर

gale par chaakoo rakhakar loot lie 15 laakh ke jevar चित्तौडग़ढ़ कोतवाली क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार रात मकान के बरामदे में सो रही वृद्धा के गले पर चाकू रखकर बदमाश करीब पन्द्रह लाख के सोने-चांदी के जेवर व डेढ़ लाख की नकदी लूट ले गए।

जानकारी के अनुसार मानपुरा निवासी मोहनी बाई (70) पत्नी रामलाल सालवी रविवार रात मकान के बरामदे में सो रही थी। रविवार को देर रात अज्ञात लुटेरे खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और मोहनीबाई की के गले में पहना सोने का मांदलिया चाकू से काट लिया। लुटेरों ने उसका मुंह बंद कर दिया। बाद में लुटेरों ने उसके पैरों में पहने चांदी के कड़े खोलने का प्रयास किया। कुछ लुटेरों ने कमरे में रखे ड्रम का ताला तोड़कर उसमें रखे 12 तोला वजनी सोने के आभूषण, चार किलो वजनी चांदी के जेवर, डेढ लाख रुपए लूट लिए।

यह आभूषण वृद्धा की पुत्र वधू व बेटियों के थे। लुटेरे अपने साथ पत्थर व लाठी भी साथ लाए थे। वारदात के समय वृद्धा का पुत्र डालचंद सहित परिवार के अन्य सदस्य विवाह समारोह में गंगरार गए हुए थे। लुटेरों के वहां से जाने के बाद वृद्धा ने पास ही में रहने वाले गोविन्द सालवी को बुलाया और वारदात की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात के बारे में जानकारी ली।

मोहनी बाई ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने जाते समय मोबाइल पर किसी से बात भी की थी। डालचंद ने बताया कि कुछ दिन पहले खेत का सौदा हुआ था, जिससे डेढ लाख रुपए मिले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के बारे में पता लगाने के प्रयास शुरू किए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Bhilwara Crime: जिस छत पर जलाया महिला का शव, वारदात के बाद वहीं 40 लोगों ने की मटन पार्टी; खुलासे से पुलिस भी हैरान

भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी