भीलवाड़ा

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा

श्रुत पंचमी पर बुधवार को दिगम्बर जैन समाज ने आरके कॉलोनी में जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली।

1 minute read
May 24, 2023
श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा

भीलवाड़ा. श्रुत पंचमी पर बुधवार को दिगम्बर जैन समाज ने आरके कॉलोनी में जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली। आरके कॉलोनी क्षेत्र के मुख्य मार्गों से निकाली शोभायात्रा का समापन आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ।

आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि सकल दिगंबर समाज ने श्रुत पंचमी मनाई। तरणताल के सामने आदिनाथ मंदिर में अभिषेक व शान्तिधारा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगवानी संस्कार पाठशाला के विद्यार्थी कर रहे थे। पुरुष वर्ग पालकी में चार अनुयोग ग्रंथ एवं 16 महिलाएं सिर पर जिनवाणी लिए चल रही थी। बैंड पर भजन चल रहे थे। महिलाएं केसरिया साड़ी में भजन गाते चल रही थी। महिला महासमिति मैत्री संभाग ने जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता रखी। समिति अध्यक्ष मीना हुमड ने बताया कि जिनाली टोग्या प्रथम, नेहा शाह एवं मनफूल काला द्वितीय, आशा झांझरी तृतीय रही।
बापूनगर स्थित पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्रुत पंचमी मनाई। लक्ष्मीकांत जैन, रूपेश कासलीवाल, चांदमल जैन एवं राकेश बघेरवाल ने शांतिधारा की। मंत्री पूनम चंद सेठी ने बताया किमंदिर से जुलूस निकला। महिलाओं ने सिर पर जिनवाणी रखी। पुरुष जैन ध्वज लिए चले। थाली बजाते, जीनवाणीमां के गीत गाते, श्रुत पंचमी के संदेशों को गुंजायमान कर रहे थे। जुलूस मंदिर की परिक्रमा कर शास्त्रों को वेदी के समीप विराजमान किया गया।
हाउसिंग बोर्ड स्थित सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रुत पंचमी धर्म प्रभावना के साथ मनाई। मीडिया प्रभारी भागचन्द पाटनी ने बताया कि अभिषेक-शांतिधारा एवं सरस्वती की पूजा की। शोभायात्रा में राकेश पाटनी, हिमांशू पाटनी के साथ 31 जनों ने जिनवाणी सिर पर रखी। विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी व राजेंद्र जैन ने भी हिस्सा लिया। महावीर दिगम्बर जैन सेवा समिति के तीन पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित होने पर मंत्री निर्मलकुमार बज, कोषाध्यक्ष भागचन्द जैन, सह कोषाध्यक्ष विनोद ठग को अवस्थी ने शपथ दिलाई। सुरेन्द्र छाबड़ा, प्रवीण चौधरी, जयकुमार पाटनी, अशोक बड़जात्या व पदमचंद काला मौजूद थे।

Published on:
24 May 2023 09:33 pm
Also Read
View All