भीलवाड़ा

जोशी का गहलोत पर हमला, बोले लाल डायरी में सरकार के काले कारनामे

  प्रदेश भर में चर्चा में आ रही लाल डायरी में राज्य सरकार के काले कारनामे लिखे हुए हैं। जिसने सरकार बचाई, उसे बर्खास्तगी का इनाम और जिसने महिलाओं का अपमान किया उसे गले लगा लिया। राज्य सरकार का यह दोहरा चरित्र है। Joshi attacked Gehlot, said the black deeds of the government in the red diary
less than 1 minute read
जोशी का गहलोत पर हमला, बोले लाल डायरी में सरकार के काले कारनामे
जोशी का गहलोत पर हमला, बोले लाल डायरी में सरकार के काले कारनामे

लाल डायरी में राज्य सरकार के काले कारनामे लिखे हुए हैं। जिसने सरकार बचाई, उसे बर्खास्तगी का इनाम और जिसने महिलाओं का अपमान किया उसे गले लगा लिया। राज्य सरकार का यह दोहरा चरित्र है। चित्तौडग़ढ़ के भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार शाम पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट के पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने यह बात कही। joshee ka gahalot par hamala, bole laal daayaree mein sarakaar ke kaale kaaranaame

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। कांग्रेस वर्ष 2018 में जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। अब प्रदेश भर में लाल डायरी की चर्चा हो रही है। राजेंद्र गुढ़ा खुलासा कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री के कहने पर वह लाल डायरी लेकर आए थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले भी मान चुके हैं कि उनकी कुर्सी राजेंद्र गुढ़ा ने बचाई। जोशी ने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया। जिस नेता ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को आइना दिखाया उसे तो बर्खास्त कर दिया गया और जिस नेता ने बलात्कार के मामले में यह कहा था कि हमारा राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, उसे मुख्यमंत्री ने गले से लगा लिया। राज्य सरकार का यह दोहरा चरित्र प्रदेश की जनता देख रही है।

Published on:
24 Jul 2023 10:24 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी