भीलवाड़ा

कचोरी के पैसे मांगे तो, व्यवसायी पर कर दिया हमला

कचोरी खाने के बाद व्यवसायी ने पैस मांग लिए तो तीन युवक बिफर पड़े, उन्हें पैसे मांगना इतना नागवार गुजरा की व्यवसायी पर जान लेवा हमला कर दिया। यह समूचा वाक्या राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी कस्बे का है। लोगों ने बाद में हमलावरों को दबोच कर जमकर पीट दिया।

less than 1 minute read
कचोरी के पैसे मांगे तो, व्यवसायी पर कर दिया हमला
कचोरी के पैसे मांगे तो, व्यवसायी पर कर दिया हमला


भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी कस्बे में कचोरी के ठेले पर तीन युवकों ने रुपए के विवाद को लेकर संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बाद मे हिम्मत दिखाते हुए तीनों हमलावरों को दबोच लिया।


पुलिस के अनुसार कोटडी कस्बे में रविवार को दीपक माली के ठेले पर तीन युवक कचोरी खाने आए। यहां कचोरी के रुपए व अन्य विवाद को लेकर दीपक से उलझ गए। तीनों ने बाद में हमसलाह हो कर दीपक पर हथियार एवं पत्थर से जान लेवा हमला कर दिया। दीपक के अचेत हो कर गिर पड़ने पर तीनों भाग छूटे। इसी बीच दीपक की चीख पुकार सुन कर मौके पर भीड एकत्रित हो गई। दीपक को बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, तीनों हमलावरों को भीड़ ने दबोच लिया व इनकी जमकर धुनाई कर दी। एक युवक को ग्रामीण थाने लेकर आए। दो युवक जो घटना स्थल से भागने के प्रयास कर रहे थे, जिन्हें जहाजपुर रोड़ पर कुछ दूरी से लोगो ने पकड़ कर पुलिस के सपुर्द कर दिया। पुलिस ने भीलवाड़ा के शास्त्री नगर निवासी अलताफ मेवाती व मोनू मेवाती व एक अन्य को हिरासत में लिया।

Published on:
26 Feb 2023 10:19 pm