भीलवाड़ा

बेटे ने भरा पिता के खिलाफ नामांकन पत्र, 2008 के चुनाव में पत्नी को उतारा था ससुर के खिलाफ

2008 के चुनाव में भी Deva Lal Gurjar ने अपनी पत्नी कमला देवी को ससुर के खिलाफ चुनाव में उतारा था...
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 12:13 PM IST
raj poll

भीलवाड़ा। मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर (Kalu Lal Gurjar) के खिलाफ उनके पुत्र देवालाल गुर्जर ने मांडल से नामांकन पत्र (Rajasthan Election 2018) दाखिल किया। देवा मुख्य सचेतक गुर्जर की दिवंगत प्रथम पत्नी बालीदेवी के पुत्र हैं। देवा अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गुरलां में रहते हैं। मुख्य सचेतक गुर्जर भीलवाड़ा में रहते है। 2008 के चुनाव में भी देवा ने अपनी पत्नी कमला देवी को ससुर के खिलाफ चुनाव में उतारा था। देवा का कहना है कि पिता ने उन्हें राजनीतिक पहचान नहीं दी, इसलिए वो अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।

वहीं इधर... ज्ञानदेव पर रैली में रुपए बांटने के आरोप में केस
जयपुर। सांगानेर से निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानदेव आहूजा के के खिलाफ नामांकन के दौरान रुपए बांटने के आरोप में बनीपार्क थाने में केस दर्ज हुआ है। क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से फैक्स करके बनीपार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। एफआइआर में मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार नामांकन भरते समय रैली के दौरान आहूजा पर रुपए वितरित करने का आरोप है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देना, रुपए बांटना रिश्वत की श्रेणी में आता है जो अपराध है। इस संबंध में पुलिस को वीडियो क्लिप भी दी गई है। बनीपार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआइडी (सीबी) को सौंपी है। आहूजा वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने सांगानेर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन भरा है।

Published on:
Also Read
View All