गूंजे भगवान के जयकारे, कलशयात्रा में उमड़े श्रद्धालुहनुमान टेकरी काठियाबाबा आश्रम पर कामधेनु सुरभि महायज्ञ
भीलवाड़ा बसंत पंचमी पर बुधवार को कलशयात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ छोटी हरणी हनुमान टेकरी के काठियाबाबा आश्रम में 11 कुण्डीय कामधेनु सुरभि महायज्ञ शुरू हुआ।
महंत बनवारीशरण के सान्निध्य में कलशयात्रा निकाली गई। इस दौरान कई साधु-संत शामिल होंगे। महायज्ञ में अरणी मंथन के तहत अग्नि स्थापना गुरुवार सुबह 8 बजे होगी। महायज्ञ यआचार्य मुकेश अवस्थी श्रीधाम वृन्दावन के निर्देशन में प्रतिदिन सुबह 8 से 12.30 बजे तक होगा। पूर्णाहुति एवं आरती 20 फरवरी को होगी। प्रतिदिन रात 8 बजे से राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल वृन्दावनधाम मथुरा की ओर से रासलीला होगा।
हरणी क्षेत्र के चारभुजा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। बैण्ड की स्वरलहरियों के साथ निकाली यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए थे। कलशयात्रा में हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदास महाराज, पंचमुखी बालाजी मंदिर के महंत जमनादास महाराज, कल्कीराम महाराज, पुजारी मुरारी पांडे, ओम पाराशर, आयोजन समिति अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी, संयोजक रवि अग्रवाल, सह संयोजक संजय पाराशर आदि शामिल थे।