भीलवाड़ा

लक्ष्मी समाई धरती में, सब हैरान-परेशान

राजस्थान के उम्मेदपुरा में खेत पर समतल जमीन के अचानक धंस जाने से उसमें सोमवार शाम एक महिला समा गई। महिला की तलाश में तीसरे दिन बुधवार को भी पुलिस व प्रशासन की रेस्क्यू टीम बचाव में लगी रही। पानी की प्रचुरता के चलते सफलता अभी तक नही मिल पाई है।

less than 1 minute read
लक्ष्मी समाई धरती में

प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के गणेशपुरा ग्राम पंचायत के उम्मेदपुरा में यह घटना घटित हुई है। मौके पर उपखण्ड क्षेत्र के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी डेरा डाले हुए हुए है। वहीं बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीतसिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।

घटना स्थल पर एसडीएम प्रवीणकुमार मीणा, तहसीलदार मनमोहन गुप्ता, डीएसपी आशीष कुमार, बीडीओ लक्ष्मण खटीक, सीआई दीपककुमार बंजारा के नेतृत्व में एसडीआरएफ के दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

दोपहर तक जेसीबी आदि उपकरणों से ऑपरेशन जारी रहने के बाद निम्बाहेड़ा से एलएनटी मंगवाई गई और बड़ा पम्पसेट भी लाया गया। वहीं सर्च ऑपरेशन में कुएं और भूमि के धंसने से बने गड्ढे में भूमिगत जल की प्रचुरता सब से बड़ी बाधा बनी रही।

यहां पानी को खाली करने को लेकर आधा दर्जन से अधिक पानी की मोटरें लगाकर पानी डिस्चार्ज किया गया। आसपास से जमीन की खुदाई जारी रही। वहीं बीडीओ लक्ष्मण खटीक, तहसीलदार मनमोहन गुप्ता, नायब तहसीलदार, सीआई दीपक कुमार घटना स्थल पर डटे हुए रहे। लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल पाई।

चारा काटने के दौरान हुआ था हादसा
गणेशपुरा ग्राम पंचायत में उम्मेदपुरा गांव में 20 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी कारूलाल मीणा खेत के पास सोमवार शाम को घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक जमीन नीचे धंस जाने से बने गहरे गड्ढे में समा गई। इसके बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां काफी जतन के बाद भी कोई पता नहीं चला। ऐसे में प्रशासन, पुलिस एसडीआरएफ के जवान कुएं के पास धंसी जमीन के गहरे गड्ढे में रेस्क्यू अभियान चलाया हुआ है। तीसरे दिन भी मुस्तेदी से सर्च ऑपरेशन में लगे रहे। लेकिन सफतला नहीं मिली।

Published on:
27 Sept 2023 09:34 pm
Also Read
View All