भीलवाड़ा

सावन का आखिरी दिन, शिवालयों में विशेष पूजा की रही धूम

- हरणी महादेव, तिलस्वां, पातोला महादेव और त्रिवेणी संगम पर लगेगा मेला

less than 1 minute read
Aug 09, 2025
On the last day of Sawan, special prayers were offered in Shiva temples

सावन माह शनिवार को संपन्न हो जाएगा। सावन के आखिरी दिन शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। इस दौरान भक्त शिव का जलाभिषेक कर दर्शन करेंगे। हरणी महादेव, पुर में पातोला महादेव, तिलस्वां महादेव और त्रिवेणी संगम में मेले जैसा माहौल रहेगा। शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजेंगे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने विशेष व्यवस्था की। सावन के आखिरी दिन को देखते हुए शिवालयों को फूलों से सजाने का काम शुक्रवार रात से शुरू हो गया। सावन में एक माह तक शिवालयों में विशेष अनुष्ठान चले। हरणी महादेव के प्रबंधक महादेव जाट ने बताया कि शनिवार को सावन के आखरी दिन रक्षा बंधन पर अमरनाथ गुफा की तर्ज पर महादेव के निज मंदिर में 21 क्विंटल बर्फ का शिवलिंग एवं श्रृंगार किया जाएगा।

Published on:
09 Aug 2025 09:07 am
Also Read
View All

अगली खबर