भीलवाड़ा

महामारी से सबक: खुले का झंझट, न कतार की चिंता

कोरोना महामारी से सबक लेते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा में लगातार इजाफा कर रहा है। अनारक्षित टिकट के लिए अब यात्रियों को स्टेशन पर न कतार में लगना होगा और न ही खुले के झंझट से निपटना होगा। यह होगा मोबाइल एप के जरिए। रेलवे भीलवाड़ा समेत जिले के सभी स्टेशनों पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराने जा रहा है। इससे यात्रियों को फायदा होगा। यात्री कोड स्कैन कर अपने मोबाइल पर टिकट हासिल कर सकेगा।
less than 1 minute read
Jun 24, 2022
महामारी से सबक: खुले का झंझट, न कतार की चिंता
महामारी से सबक: खुले का झंझट, न कतार की चिंता

कोरोना महामारी से सबक लेते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा में लगातार इजाफा कर रहा है। अनारक्षित टिकट के लिए अब यात्रियों को स्टेशन पर न कतार में लगना होगा और न ही खुले के झंझट से निपटना होगा। यह होगा मोबाइल एप के जरिए। रेलवे भीलवाड़ा समेत जिले के सभी स्टेशनों पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराने जा रहा है। इससे यात्रियों को फायदा होगा। यात्री कोड स्कैन कर अपने मोबाइल पर टिकट हासिल कर सकेगा। रेलवे प्रबंधन के मुताबिक यात्री को पैसेंजर यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) मोबाइल में एप डाउनलोड करना होगा।

इस एप के जरिए बुक टिकट के ऑप्शन में क्यूआर बुकिंग का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद स्टेशन परिसर में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। यात्री अपनी यात्रा की जानकारी भर सकते हैं और पेमेंट कटने के बाद उनका टिकट बुक हो जाएगा।

मशीन में भी विकल्प, बदलाव से मिलेगा फायदा
अनारक्षित टिकट बनाने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में लगी मशीन में क्यूआर कोड की व्यवस्था भी है। भीलवाड़ा स्टेशन पर भी तीन मशीनें इस समय लगी है। जिनमें तैनात कर्मचारी यात्री का अनारक्षित टिकट बनाते हैं। मशीन में ही भीम एप में क्यूआर कोड की व्यवस्था मोबाइल से स्कैन करने पर भुगतान यात्री के खाते से हो जाता था। लेकिन अब रेलवे ने बदलाव करते हुए मशीन तक पहुंचने की जरूरत भी खत्म कर दी है। स्टेशन पर विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते लाइन मेें लगने और भीड़ से बचाने के लिए रेलवे क्यूआर कोड लगा रहा है।

Published on:
24 Jun 2022 11:51 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी