भीलवाड़ा

पेट्रोल पम्प कर्मचारी से 5 लाख की लूट, बैंक में जमा कराने जा रहा था

कोटड़ी कस्बे में मंगलवार दोपहर बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे पेट्रोल पम्प कर्मचारी को धक्का देकर मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश लुटेरे पांच लाख से भरा बैग छीन ले गए। दिनदहाड़े वारदात से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। लुटेरों की तलाश में भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन रात तक लुटेरों का पता नहीं चल पाया था। कोटड़ी पुलिस ने कर्मचारी की रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज किया।

less than 1 minute read
Sep 20, 2023

कोटड़ी डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई ने बताया कि जहाजपुर रोड स्थित रायबुधमल पेट्रोल पम्प का कर्मचारी महेंद्र गुर्जर दोपहर में पांच लाख रुपए बैग में रख एसबीआई में जमा करवाने बाइक से निकला। बैग पेट्रोल की टंकी पर रखा था। रामदेव मंदिर व पुलिया के बीच बाइक पर आए नकाबपोश दो युवक महेन्द्र की बाइक पर रखा बैग छीन ले गए। यह देखकर महेन्द्र ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन तेज गति में लुटेरे बाइक भगा ले गए। कुछ देर में ओझल हो गए। सूचना पर डीएसपी और पुलिस पहुंची।

परिचित का हो सकता हाथ

पुलिस का मानना है कि वारदात से पहले रैकी हुई है। लुटेरों को पता था कि रोजाना की तरह पम्प कर्मचारी बड़ी रकम लेकर बैंक में जमा कराने निकलता है। पुलिस इसके पीछे किसी परिचित का हाथ मान रही है। क्षेत्र की मोबाइल लोकेशन निकाली जा रही है। इस तरह की वारदात में शामिल रहे पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे जा रहे हैं।

Published on:
20 Sept 2023 12:23 pm
Also Read
View All