भीलवाड़ा

अवैध सम्बंधों का पता लगते ही प्रेमी के साथ भागना चाहती थी विवाहिता, फिर प्रेमी ने कर डाला ये कांड

मांडल थाना पुलिस ने किशनपुरा में बारह दिन पूर्व मोहनी देवी गाडरी की पत्थर से कुचलकर हत्या मामले का शुक्रवार को खुलासा किया।

less than 1 minute read
Jun 17, 2023

भीलवाड़ा/मांडल। मांडल थाना पुलिस ने किशनपुरा में बारह दिन पूर्व मोहनी देवी गाडरी की पत्थर से कुचलकर हत्या मामले का शुक्रवार को खुलासा किया। मृतका का प्रेमी ही कातिल निकला। मोहनी के पति व परिवार को अवैध सम्बंधों के बारे में पता चलने से वह प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी भगवानपुरा निवासी सुनील टेलर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सुनील के मोहनी के साथ लम्बे समय से अवैध सम्बंध थे। इसका मोहनी के पति व परिजनों को पता लग गया था। इस बात को लेकर मोहनी के परिवार में कलेश चल रहा था। इसके बावजूद मोहनी आरोपी पर लगातार बात करने का दबाव बना रही थी। आरोपी के साथ भागना चाहती थी, लेकिन सुनील भी विवाहित था। वह भगाकर ले जाना नहीं चाहता था। मोहनी के दबाव बनाने से परेशान हो गया और मोहनी को ठिकाने लगाने की साजिश रची। 5 जून को मोहनी को मिलने जंगल में बुलाया। वहां पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी उसके गहने व मोबाइल लेकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार 5 जून को बकरियां चराने गई किशनपुरा की मोहनी का कबराडिया मार्ग पर शव मिला था। पुलिस ने पति कालू गाडरी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

Published on:
17 Jun 2023 02:36 pm
Also Read
View All