भीलवाड़ा

माता-पिता के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम

27 दिन में परिवार ने खोए तीन जने

less than 1 minute read
May 19, 2021
माता-पिता के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण भयावह होता जा रहा है। जिले में एक परिवार में माता-पिता के बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया। परिवार को यह संकट मात्र एक माह में आया है।
विजय सिंह पथिक नगर निवासी व प्रिंटिंग प्रेस के संचालक प्रहलाद मालवीय को पिछले दिनों कोरोना हुआ। पहले निजी अस्पताल और बाद में एमजीएच में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह मालवीय ने दम तोड़ दिया। मालवीय की मां कंचन देवी की २१ अप्रेल को कोरोना से निधन हुआ। उसके बाद ५ या ६ मई को मालवीय के पिता गणेशलाल भी कोरोना की चपेट में आने से दुनिया छोड़ गए। मालवीय के परिवार में अब पत्नी ममता व एक लड़का और लड़की है। इस विकट स्थिति है कि शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाने भी कोई नहीं आ पा रहा।
---------------
डॉ. जैन का कोरोना की चपेट में आने के बाद मृत्यु
भीलवाड़ा।
कोरोना की चपेट में आने से मंगलवार को किरण हॉस्पिटल के निदेशक माणक जैन ने स्वास्तिक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भीलवाड़ा ने अब तक तीन डॉक्टर कोरोना से खोए है। सोमवार को सर्जन डॉ. राधेश्याम शर्मा व इससे पहले डॉक्टर प्राण जीवन शाह की भी कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। डॉ. जैन के निधन से जैन समाज में तथा मांडलगढ़ व काछोला में भी शोक की लहर छा गई है। डॉ. जैन व उनकी पत्नी किरण जैन ने मांडलगढ़ व काछोला में राजकीय चिकित्सालय में सेवाएं दी थी।

Published on:
19 May 2021 10:38 am
Also Read
View All