भीलवाड़ा जिले में शिक्षा के महाकुंभ का शंखनाद गुरुवार से होने जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र कक्षा 8वीं की परीक्षाएं गरुवार से शुरू होंगी, जबकि प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5वीं की परीक्षाएं कल यानी 20 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर कमर कस ली है। भीलवाड़ा […]
भीलवाड़ा जिले में शिक्षा के महाकुंभ का शंखनाद गुरुवार से होने जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र कक्षा 8वीं की परीक्षाएं गरुवार से शुरू होंगी, जबकि प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5वीं की परीक्षाएं कल यानी 20 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर कमर कस ली है। भीलवाड़ा जिले और शाहपुरा उपखंड में कुल मिलाकर लगभग 89,907 परीक्षार्थी (8वीं और 5वीं मिलाकर) अपना भाग्य आजमाएंगे। परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शाहपुरा उपखंड मुख्यालय व भीलवाड़ा जिले में कक्षा 8वीं सामान्य व मूक-बधिर विद्यालय की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगी। इसमें 2,194 राजकीय व निजी विद्यालयों के कुल 43,135 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके लिए 339 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 14 ब्लॉकों में 15 संग्रहण मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेंगी। इसमें 3,702 विद्यालयों के कुल 46 हजार 772 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले भर में 527 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 14 ब्लॉकों में 27 संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं, जहां से परीक्षा सामग्री वितरित होगी।