भीलवाड़ा

महंत हंसराम की मुख्यमंत्री से भेंट, सनातन मंगल महोत्सव का दिया आमंत्रण

हरिसेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महंत स्वामी हंसराम उदासीन ने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्वामी ने मुख्यमंत्री को 19 से 26 फरवरी तक भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले भव्य सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री शर्मा ने आयोजन की […]

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
Mahant Hansram met the Chief Minister and invited him for the Sanatan Mangal Mahotsav.

हरिसेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महंत स्वामी हंसराम उदासीन ने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्वामी ने मुख्यमंत्री को 19 से 26 फरवरी तक भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले भव्य सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया और सफलता की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव में तीन ब्रह्मचारियों को दीक्षा दी जाएगी तथा देश-विदेश से संत-महात्मा व श्रद्धालु सहभागिता करेंगे। आश्रम के ब्रह्मचारी कुनाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री रविन्द्र कुमार जाजू तथा वाल्मीकि समाज के पदाधिकारी छीतर मल गैंगट उपस्थित रहे।

Published on:
06 Feb 2026 08:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर