भीलवाड़ा

हाउसिंग बोर्ड मंदिर में महावीर जन्मोत्सव की धूम: नृत्य नाटिका से जीवंत हुआ भगवान का जन्म कल्याणक

त्रिशला और ज्ञानवान महिला मंडल ने दी प्रस्तुतियां, भगवान का पालना झुलाकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

2 min read
Mar 28, 2026
हाउसिंग बोर्ड मंदिर में महावीर जन्मोत्सव की धूम: नृत्य नाटिका से जीवंत हुआ भगवान का जन्म कल्याणक

महावीर जन्मोत्सव के पावन पर्व पर हाउसिंग बोर्ड स्थित सुपार्श्वनाथदिगम्बर जैन मंदिर में उल्लास और भक्ति का माहौल है। यहां आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। महोत्सव का श्रीगणेश ज्ञानवान महिला मंडल के तत्वावधान में हुआ। इसमें समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने भक्ति-भाव के साथ भगवान महावीर का पालना झुलाया। इस मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

नृत्य नाटिका में दिखा जीवंत अभिनय

महोत्सव के दूसरे दिन त्रिशला महिला मंडल की ओर से भगवान महावीर के गर्भ एवं जन्म कल्याणक पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। नाटिका में भगवान के माता-पिता की भूमिका अशोक-सुशीला छाबड़ा ने निभाई। वहीं, सौधर्म इंद्र और शचि इंद्राणी के रूप में आशीष-मीनू चांदीवाल, कुबेर के रूप में पारस-स्मिता झांझरी और ईशान इन्द्र के रूप में नेमीचंद-प्रीति गोधा ने अपने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। इससे पूर्व, पाठशाला के बच्चों ने मंगलाचरण की सुमधुर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। इस नाटिका का संचालन सरला चूड़ीवाल ने किया।

सजेगा दरबार, गूंजेंगे भक्ति गीत

महावीर दिगम्बर जैन सेवा समिति के उपाध्यक्ष नवीन काला ने बताया कि सभी मंडलों के सान्निध्य में शुक्रवार रात को सामूहिक बधावे एवं संगीतमय भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में मंडल की सभी सदस्याओं का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर सुमति अजमेरा, दीपक अजमेरा, मुकेश गदिया, संजय छाबड़ा, जय कुमार छाबड़ा, सुरेन्द्र जैन, कैलाश शाह, पारस शाह, भागचंद काला, गोपी लाल पेमावत, पीके जैन, सोमेश ठग, लोकेश काला, माणक बाकलीवाल, पदम सरावगी और पवन शाह मौजूद रहे। महावीर जयंती के उपलक्ष में मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रीजी को रविवार सुबह 7 बजे रथ के साथ अग्रवाल उत्सव भवन ले जाया जाएगा।

चतुर्मुखी मंदिर के प्रवक्ता पवन अजमेरा ने बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में चतुर्मुखी पार्श्वनाथ धाम की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। अजमेरा ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न महिला संग​ठनों की ओर से संजीव झांकिया सजाई जाएगी। भीलवाड़ा में पहली बार ऐसी शोभायात्रा निकाली जा रही है जिसमें सकल ​दिगंबर जैन समाज के लोगों में काफी उत्साह है।

Published on:
28 Mar 2026 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर