भीलवाड़ा

बदलाव की राह पर पुराना शहर माहेश्वरी महासभा

पुराना शहर माहेश्वरी सभा वरिष्ठ सदस्यों के साथ बदलाव की नई राह अपनाएगी। इसमें सेवा कार्यो के साथ ही माहेश्वरी सभा अब संगठन के लिए भी नया भवन बनाएगी। ये अहम निर्णय मंगलवार रात नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिए गए। पुराना शहर सभा अध्यक्ष कैलाश बाहेती की अध्यक्षता में ये बैठक बड़ा मंदिर की बगीची चारभुजा पुरी में संपन्न हुई।
2 min read
Maheshwari Mahasabha, the old city on the path of change
Maheshwari Mahasabha, the old city on the path of change

भीलवाड़ा। पुराना शहर माहेश्वरी सभा वरिष्ठ सदस्यों के साथ बदलाव की नई राह अपनाएगी। इसमें सेवा कार्यो के साथ ही माहेश्वरी सभा अब संगठन के लिए भी नया भवन बनाएगी। ये अहम निर्णय मंगलवार रात नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिए गए। पुराना शहर सभा अध्यक्ष कैलाश बाहेती की अध्यक्षता में ये बैठक बड़ा मंदिर की बगीची चारभुजा पुरी में संपन्न हुई।

मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि बैठक में सेवा कार्यों में विशेष रूचि व समाज के जरूरतमंद परिवारों को मदद हर तरह के लिए याद दिलाना पारित किया। महासभा के विभिन्न सेवा कार्यों को पुराना शहर के माहेश्वरी परिवारों तक पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी रतनलाल नोलखा, देवकरण गगड़, कैलाश कोठारी, दीनदयाल मारू, देवेंद्र सोमानी, उदयलाल समदानी, सुशील समदानी मनीष भदादा व सभा मंत्री सत्यनारायण तोतला ने भी विचार रखे। संचालन रमेश राठी ने किया। समारोह में 15 क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष मंत्रियों के साथ महेश सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, राधेश्याम सोमानी, जगदीश सोमानी, ओमप्रकाश गटियाणी, अतुल राठी सहित समाज के गणमान्य जन एवं पुराना शहर के सैकड़ों जन उपस्थित थे
.....................
एक सौ एक दीपक जलाएंगे
आरके आरसी माहेश्वरी महिला संगठन का अन्नकूट महोत्सव बुधवार को आरके आरसी व्यास नगर महेश सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया जाएगा। आरके आरसी माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष इंदिरा हेडा व सचिव चेतना जागेटिया के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन दोपहर 2.30बजे होगा। प्रचार मंत्री सुनीता काबरा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 101 दीपक से भगवान की झांकी सजाई जाएगी। भजनों की प्रस्तुति भी होगी।
..................
बच्चियों को पढ़ाने व बचाने का लिया संकल्प
बसंत बिहार गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल ने सोमवार को दीपावली महोत्सव मनाया। इसमें बच्चियों को पढ़ाने व बचाने का संकल्प लिया गया। अनुपमा नामधर ने बताया कि अध्यक्ष स्नेहलता मेलाना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में फ ूलों व रंगों के साथ ज्योति माहेश्वरी व सुनीता लड्ढा ने रंगोली बनाई। सदस्याओं के मध्य प्रतियोगिताएं रखी गई। अदिति नराणीवाल ने प्रतियोगिता में प्रथम व सुभद्रा नराणीवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन सुधा चंडक ने किया। कार्यक्रम में लीला राठी, शशि अजमेरा, मंजू न्याति, नम्रता काकाणी, रेखा लढ़ा, लीला नराणीवाल, ममता अजमेरा, सुधा असावा ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान नगर माहेश्वरी मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, बसंत बिहार अध्यक्ष शांतिलाल अजमेरा, सचिव विनय माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष ललित काबरा ने भी विचार रखे।

Published on:
06 Nov 2019 04:09 am