
Lamp lit in the name of saving daughter in bhilwara
भीलवाड़ा।
Women's Empowerment Department महिला अधिकारिता विभाग के अमृता हाट मेले का समापन मंगवार को राजीव गांधी ऑडिटोरियम में हुआ। एक हजार से अधिक की खरीद करने वाले तीन विजेताओं को लकी ड्रॉ के माध्यम से चांदी के सिक्के पुरस्कार में दिए गए। कार्यक्रम में एक दीपक बेटी के नाम जलाकर बेटी बचाने का संदेश दिया गया तथा शपथ ली गई।
Women's Empowerment Department मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाशचन्द पगारिया ने कहा कि महिलाएं परिवार का मुख्य आधार हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुमन त्रिवेदी थी। ' बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओÓ मुहिम की ब्रांड एम्बेसेडर भूमिका शर्मा भी मौजूद थी।
विभाग के सहायक निदेशक नगेन्द्रकुमार तोलम्बिया ने बताया कि बताया मेले में सौ से अधिक स्टाल लगाई गई। लकी ड्रॉ में नीता गठानी प्रथम, भिजवाना रायपुर द्वितीय तथा रामेश्वर बैरवा तृतीय रहे। तीनों को चांदी का सिक्का दिया गया। सर्वाधिक बिक्री करने वाले स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया गया। प्रथम नवीन स्वयं सहायता समूह जयपुर, द्वितीय वैष्णवी स्वयं सहायता समूह, तृतीय जयश्री श्याम स्वयं सहायता समूह रहा।
Published on:
05 Nov 2019 09:02 pm
