भीलवाड़ा शहर के हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम में रविवार को दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, जिला व श्रीनगर माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में ‘माहेश्वरी शिरोमणि सम्मान समारोह’ हुआ। गरिमामय वातावरण के बीच उद्योग जगत और समाज सेवा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली तीन प्रमुख हस्तियों का सम्मान किया गया। समारोह के […]
भीलवाड़ा शहर के हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम में रविवार को दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, जिला व श्रीनगर माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में ‘माहेश्वरी शिरोमणि सम्मान समारोह’ हुआ। गरिमामय वातावरण के बीच उद्योग जगत और समाज सेवा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली तीन प्रमुख हस्तियों का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के उद्योग मंत्री केके विश्नोई थे, जबकि अध्यक्षता महासभा के सभापति संदीप काबरा ने की। पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल को उद्योग क्षेत्र में नवाचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान, अटल अवार्ड विजेता उद्योगपति व पूर्व सभापति रामपाल सोनी को संगठन क्षमता और समाजहित के कार्यों के लिए तथा पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए समाज रत्न और समाज गौरव से नवाजा गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री विश्नोई ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने हमेशा शिक्षा, उद्योग और सेवा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट और पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, राजकुमार कालिया, ममता मोदानी और श्रीकांत बाल्दी का आतिथ्य मिला। भगवान महेश की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान अतिथियों का पारंपरिक साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने स्वागत उद्बोधन दिया।
सम्मानित होने के बाद पर्यावरणविद् जाजू ने युवाओं से प्रकृति रक्षा का आह्वान किया। वक्ताओं ने नुवाल और सोनी के जीवन को युवाओं के लिए आदर्श बताया। इस अवसर पर राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, केदार गगरानी, अनिल बागड़, सीमा कोगटा, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, अभिजीत शारदा, संजय जागेटिया, अतुल राठी, सुशील मरोठिया और महावीर समदानी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन जगदीश कोगटा ने किया। आयोजन के अंत में स्नेहभोज हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।