18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS Result 2024: नवनीत की पिछली बार थी 87वीं रैंक, इस बार टॉप-3 में मारी बाजी, बताया अपना सक्सेज मंत्र

RAS Result 2024: भीलवाड़ा के गुलाबपुरा निवासी नवनीत शर्मा ने आरएएस 2024 में पूरे प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। पिछले साल की 87वीं रैंक को सुधारते हुए टॉप-3 में जगह बनाकर उन्होंने कड़ी मेहनत की मिसाल पेश की है।

2 min read
Google source verification
Bhilwara news, Rajasthan RAS result 2024, Navneet Sharma rank 3, RAS topper Rajasthan 2024, Gulabpura news update, Rajasthan PCS success story, RPSC RAS exam result, government job success Rajasthan, Ajmer RRTI training news, Rajasthan administrative service topper, self improvement success story, Rajasthan competitive exam news, rural Rajasthan achievers, inspirational success story Rajasthan, Rajasthan youth achievement

नवनीत शर्मा। फोटो-पत्रिका

भीलवाड़ा। मजबूत इरादे और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण हो तो सफलता दूर नहीं रहती। भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा निवासी नवनीत शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस परीक्षा 2024 में पूरे प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया। उनकी यह उपलब्धि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। खास बात यह है कि उन्होंने पिछले वर्ष मिली 87वीं रैंक को सुधारते हुए इस बार टॉप-3 में जगह बनाई।

यह वीडियो भी देखें

प्रशिक्षण के साथ-साथ जारी रखी पढ़ाई

24 वर्षीय नवनीत वर्तमान में अजमेर स्थित आरआरटीआई में राजस्व विभाग के डब्ल्यूआर पद पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्ष 2023 की परीक्षा में उन्हें 87वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने खुद को और बेहतर साबित करने का लक्ष्य तय किया। प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।

निरंतर मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य बेहद जरूरी

नवनीत ने दूरभाष पर बातचीत में बताया कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य बेहद जरूरी होते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले भगवान को दिया, इसके बाद अपने माता-पिता, बहन और गुरुजनों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य हमेशा से प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना रहा है और वे आगे भी इसी दिशा में काम करते रहेंगे।

पिता राजकीय शिक्षक

नवनीत के पिता मुकेश शर्मा फूलियाकला क्षेत्र के खामोर में राजकीय शिक्षक हैं, जबकि माता मीनाक्षी शर्मा गृहिणी हैं। परिवार में बड़ी बहन नेहा शर्मा भी हैं। फिलहाल परिवार रामेश्वर यात्रा पर गया हुआ है। नवनीत का कहना है कि अब उनका मुख्य उद्देश्य राजस्थान की जनता की सेवा करना है और भगवान की भक्ति उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देती रहेगी।

10 अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोका

आयोग के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में 10 अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोका गया है। इनमें से 5 का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है, जबकि 3 अभ्यर्थियों के मामले न्यायालय में लंबित होने के कारण उनका परिणाम जारी नहीं किया गया है। दो अन्य अभ्यर्थियों के परिणाम रोके जाने के कारण स्पष्ट नहीं किए गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह रही कि वैकेंसी जारी होने से लेकर अंतिम परिणाम तक महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का समय लगा। अब जल्द ही प्रदेश को कुल 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे, जिनमें 428 राज्य सेवा और 668 अधीनस्थ सेवा के पद शामिल हैं।