15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali News: बेड पर पड़ा मिला सरकारी अध्यापक का शव, बंद मकान से दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Pali News: पाली जिले में बंद मकान में अध्यापक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शिक्षक टोंक जिले का रहने वाला है, जो गांव में कमरा लेकर अकेला रहता था।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Santosh Trivedi

Apr 13, 2026

pali news

मकान का ताला खुलवाते पुलिस अ​धिकारी। पत्रिका। Photo- Patrika

Pali News: पाली/गिरादड़ा। सदर थाना क्षेत्र के दयालपुरा गांव में सुबह एक बंद मकान से संस्कृत विद्यालय के अध्यापक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घर से दुर्गध आने पर ग्रामीणों की सूचना पर सदर थाने से एसआई किशनाराम मौके पर पहुंचे।

मकान मालिक के साथ मकान का मैन दरवाजा का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां कमरे में अध्यापक का शव बेड पर पड़ा मिला। बाद में जैतपुर थाना प्रभारी अरूण कुमार भी पहुंचे और कमरे व मकान का मौका मुआवना कर शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी भेजा।

टोंक जिला निवासी है शिक्षक

मौत के वास्तवि​क कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश मीणा (40) पुत्र गोपाललाल निवासी रेहड़ तहसील निवांई जिला टोंक का है। जो दयालपुरा गांव के संस्कृत विद्यालय में करीब तीन साल से अध्यापक के रूप में कार्यरत था। विद्यालय के सामने ही एक मकान में करीब सात माह से कमरा किराये पर लेकर रह रहा था। इसका मकान मालिक पाली में रहता है।

दयालपुरा गांव में अकेला रहता था मुकेश

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार शाम को स्कूल छुट्टी के बाद अपने कमरे जाने के बाद स्कूल की दो दिन की छुट्टी होने के कारण किसी ने कोई ध्यान ही नही दिया और वो वापस बाहर नहीं निकले। रविवार सुबह दुर्गंध आने पर पाली से मकान मालिक व पुलिस को बुलाया। मृतक के एक (14) का लड़का व एक (11) की लड़की भी है। वो लोग उनके गांव में ही रहते है। यहां मुकेश अकेला ही रहता था।