भीलवाड़ा

महंगाई के खिलाफ भीलवाड़ा में महिला कांग्रेस ने बजाई थाली

देश में पेट्रोलियम पदार्थ व घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को महिला कांग्रेस ने सूचना केन्द्र चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने विरोध स्वरूप चौराहा पर चूल्हे पर खाना पकाया और थाली बजाई।

less than 1 minute read
Mahila Congress played a plate against inflation in Bhilwara

भीलवाड़ा। देश में पेट्रोलियम पदार्थ व घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को महिला कांग्रेस ने सूचना केन्द्र चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने विरोध स्वरूप चौराहा पर चूल्हे पर खाना पकाया और थाली बजाई।

यहां सूचना केन्द्र पर सोमवार दोपहर सहाड़ा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी की मौजूदगी व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस, दाल, तेल व अन्य खाद्य सामग्री में महंगाई की बढ़ोतरी को लेकर कार्यकर्ताओं ने थाली व बर्तन बजा कर विरोध जताया। इस दौरान प्रतीकात्मक विरोध स्वरुप एक वाहन को सफेद चादर से ढ़का गया और टू व्हीलर पर गैस की टंकी पर फू लों की माला चढ़ाई गई।

यहां कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप चूल्हे पर दाल रोटी व चटनी भी बनाई। कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर व चूल्हे को भी विरोध स्वरूप कचरा पात्र में रखा और केन्द्र की नीतियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदेश उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी गुर्जर, इन्दिरा सोनी, सुमित्रा कांटिया, मधु जाजू, मंजू पोखरना, मोनू त्रिवेदी, नर्मदा जैन, रेखा त्रिवेदी, दीपमाला लोट, साधना रंगरेज, काजल खान के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Published on:
08 Jul 2021 11:49 am
Also Read
View All