भीलवाड़ा

राजस्थान के स्कूलों के शैक्षणिक कैलेंडर में बड़ा बदलाव: 1 अप्रेल से नया सत्र, गर्मियों की छुट्टियां 10 दिन घटीं

राजस्थान में स्कूली शिक्षा के शैक्षणिक कैलेंडर में बड़ा बदलाव किया गया है। अब नया शिक्षा सत्र 1 अप्रेल से शुरू होगा, वहीं गर्मियों की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती कर दी गई है।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026
Major changes in the academic calendar of state schools: New session from April 1, summer

राजस्थान की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब स्कूलों में नया शिक्षा सत्र 1 अप्रेल से शुरू होगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षण की गुणवत्ता और कार्य दिवसों को बढ़ाने के उद्देश्य से गर्मियों की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती करने का निर्णय लिया है।

शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल और शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, अब ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को कम कर दिया गया है। पहले 17 मई से 30 जून तक कुल 45 दिन का अवकाश रहता था। अब 16 मई से 20 जून तक कुल 35 दिन का ही अवकाश रहेगा। इस बदलाव से अब 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शिक्षक और विद्यार्थी सुगमता से शामिल हो सकेंगे। पहले अवकाश के कारण योग दिवस के कार्यक्रमों में भागीदारी में परेशानी आती थी।

25 मार्च को मेगा पीटीएम

सत्रारंभ से ठीक पहले 25 मार्च को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) और पीएएम (अभिभावक-आंगनबाड़ी बैठक) आयोजित की जाएगी। शिक्षा सचिव ने बताया कि इस वर्ष शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए शिक्षण दिवसों की संख्या बढ़ाकर 214 कर दी गई है।

फैक्ट फाइल

  • नया सत्र: 1 अप्रेल से विधिवत शुरुआत।
  • वेकेशन: 16 मई से 20 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश।
  • योग दिवस: 21 जून को स्कूलों में उपस्थित रहेंगे छात्र और शिक्षक।
  • निर्णय: शिक्षा मंत्री और शिक्षक संगठनों की सहमति के बाद आदेश जारी।
Updated on:
09 Mar 2026 01:13 pm
Published on:
08 Mar 2026 08:34 am
Also Read
View All