भीलवाड़ा

सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, शिक्षा सत्र 2026-27 से लागू होंगी नई पुस्तकें

राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मण्डल ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12 तक के पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण संशोधनों की घोषणा की है। मण्डल की सचिव रंजीता गौतम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक के कई विषयों की पाठ्यपुस्तकों को बदला जा रहा है। क्या होगा […]

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
Major changes in the curriculum of government schools, new books will be implemented from the academic session 2026-27
  • कक्षा सात में कंप्यूटर और उर्दू को छोड़कर सभी में बदलाव

राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मण्डल ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12 तक के पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण संशोधनों की घोषणा की है। मण्डल की सचिव रंजीता गौतम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक के कई विषयों की पाठ्यपुस्तकों को बदला जा रहा है।

क्या होगा बदलाव

केवल कक्षा 4 और 5 के उर्दू विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। अन्य सभी विषय यथावत रहेंगे। कक्षा 7 में बड़ा फेरबदल है। कंप्यूटर और उर्दू को छोड़कर शेष सभी विषयों का पाठ्यक्रम बदल दिया गया है। अब छात्रों को पूरी तरह से नवीन संशोधित पुस्तकें मिलेंगी। कक्षा 6 से 8 की कक्षाओं के लिए 'हमारा राजस्थान' पुस्तक के स्वरूप में बदलाव किया गया है। साथ ही कक्षा 6 की उर्दू की पुस्तक भी बदली गई है।

पिछली बार कब हुआ था बदलाव

शिक्षा विभाग के अनुसार राजस्थान में इससे पहले बड़े स्तर पर पाठ्यक्रम संशोधन वर्ष 2020-21 में किया गया था, जब प्रदेश में एनसीईआरटी का सिलेबस लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। हालांकि, समय-समय पर 'हमारा राजस्थान' जैसे विषयों में क्षेत्रीय तथ्यों को अपडेट करने के लिए आंशिक बदलाव किए जाते रहे हैं, लेकिन कक्षा 7 के लगभग सभी विषयों को बदलना एक बड़ा कदम माना जा रहा है। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मण्डल सचिव रंजीता गौतम के अनुसार नए सत्र से छात्रों को संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार ही पुस्तकें वितरित की जाएंगी। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Published on:
18 Feb 2026 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर