
Arihant Premier League Season 7 thrills from 4th
भीलवाड़ा शहर के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें संगठित रखने के उद्देश्य से महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान के तत्वावधान में इस बार भी अरिहंत प्रीमियर लीग सीजन-7' का आयोजन होने जा रहा है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 4 से 8 मार्च तक शास्त्री नगर स्थित महावीर स्कूल ग्राउंड पर खेला जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष पंकज लालानी ने बताया कि आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए शांति भवन में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से आशीष चौधरी, अनुराग नाहर, अभिषेक खजांची और आशीष लुक्कड़ को टूर्नामेंट का संयोजक नियुक्त किया है। लालानी ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 21 लीग मैच 12-12 ओवर के खेले जाएंगे। जबकि सेमीफाइनल और 1 फाइनल 15-15 ओवर का होगा। विजेता और उपविजेता टीमों के अलावा 'मैन ऑफ द मैच', 'मैनऑफ़ द टूर्नामेंट', 'बेस्टबॉलर' और 'बेस्टबैट्समैन' को सम्मानित किया जाएगा।
मंत्री मनीष बडोला ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। संस्थान के संरक्षक बाबू लाल सूर्या, उपाध्यक्ष अतुल बापना, सहमंत्री राजकुमार लोढ़ा और कोषाध्यक्ष मुकुल सूर्या के मार्गदर्शन में सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें वित्त व्यवस्था पुखराज चौधरी, नरेंद्र सिसोदिया, प्रशांत बाबेल, पुनीत कोठारी, सिद्धार्थ कांवड़िया, अनुराग बाबेल और दिलीप वरडीया को सौपी। ग्राउंड एवं स्पोर्ट्स के लिएपीयूष सूर्या, अभिषेक सिसोदिया, शौकीन डागा और रोहित सामर। टेंट व्यवस्था अर्पित चौधरी, रोहित डांगी और जय प्रकाश आंचलिया। भोजन समिति में पंकज मेडतवाल और कुलदीप चंडालिया। ड्रेस चयन समिति में राकेश कुकड़ा और रोहित डूंगरवाल को शामिल किया है।
Published on:
18 Feb 2026 09:35 am
