18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5वीं-8वीं बोर्ड: प्रश्न पत्र सुरक्षा में कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई, कल से शुरू होगा परीक्षा का ‘महाकुंभ’

प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने मंगलवार को प्रदेश के सभी शिक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) ली। इसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएं और प्रश्न पत्र की सुरक्षा […]

2 min read
Google source verification
5th-8th Board: Strict action will be taken against laxity in question paper security

5th-8th Board: Strict action will be taken against laxity in question paper security

  • प्रारंभिक शिक्षा निदेशक जाट ने वीसी के जरिए दिए निर्देश, मूल्यांकन के लिए अवकाश में भी होगा काम
  • निजी स्कूलों को देने होंगे प्रति छात्र 50 रुपए, 24 को होने वाला 5वीं का गणित का पेपर 6 मार्च को होगा

प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने मंगलवार को प्रदेश के सभी शिक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) ली। इसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएं और प्रश्न पत्र की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही बरतने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। भीलवाड़ा जिले में कुल 89 हजार 907 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय दोपहर 1.30 से 4 बजे तक होगा।

निजी स्कूलों को अल्टीमेटम: 50 रुपए प्रति छात्र जमा कराएं

शिक्षा निदेशक ने सख्त लहजे में कहा कि निजी विद्यालयों को कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्रों के लिए 50 रुपए प्रति छात्र के हिसाब से राशि विद्यालय प्रबंधन को जमा करानी होगी। जो निजी स्कूल यह राशि जमा नहीं कराएंगे, उनके नाम निदेशालय को भेजे जाएंगे और उन पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकारी विद्यालयों के छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन से वंचित छात्रों के लिए कल तक का मौका

वीसी में निर्देश दिए गए कि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। यदि किसी विद्यार्थी ने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो 18 फरवरी तक हर हाल में आवेदन कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए सीबीईओ लॉगिन खुला रहेगा।

नकल रोकने के लिए बनेंगे चार उड़नदस्ते

परीक्षाओं में नकल रोकने और मॉनिटरिंग के लिए 4 उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वायड) का गठन किया जाएगा। इनमें दो डाइट के, एक डीईओ एलीमेंट्री और एक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी का उड़नदस्ता शामिल होगा। डाइट शाहपुरा, डीईओ कार्यालय और सीबीईओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की कमी या अन्य कारण होने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें और ध्यान रखें कि गलत प्रश्न पत्र छात्रों के हाथों में न जाए।

छुट्टियों में भी जांची जाएंगी कॉपियां

परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करना विभाग की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए मूल्यांकन कार्य (कॉपियां जांचना) अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगा। सभी संस्था प्रधानों को पाबंद किया गया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी उत्तर पुस्तिका जांचने में लगी है, उन्हें अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त करें। मूल्यांकन का काम केवल अनुभवी शिक्षकों से ही करवाया जाएगा।

भीलवाड़ा जिले की स्थिति

कक्षा परीक्षार्थी संग्रहण केंद्र सेंटर

8वी 43135 15 339

5वीं 46772 27 527