भीलवाड़ा

Mandi News: किसानों की बल्ले-बल्ले, सरसों का भाव 6850 रुपए तक पहुंचा, जानें मंडी रेट

Mandi News: कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव में करीब 450 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई। किसानों को सरसों के भाव 6850 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले।

2 min read
कृषि उपज मंडी यार्ड में लगी सरसों की ढेरियां। फोटो- पत्रिका

Mandi News: भीलवाड़ा। कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव में करीब 450 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई। किसानों को सरसों के भाव 6400 से 6850 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले। व्यापारियों ने बताया कि बारिश के कारण एक-दो दिन तक सरसों की आवक कम रह सकती है, लेकिन मौसम साफ होने के बाद फिर से तेजी आने की संभावना है।

बारिश का असर गेहूं की फसल पर भी पड़ा है। नमी बढ़ने के कारण फिलहाल कटाई में देरी होगी और धूप निकलने के बाद ही किसान गेहूं की फसल काट पाएंगे। भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2250 से 2450, मक्का हाइब्रिड 1500 से 1700, जौ 1950 से 2025, चना 4950 से 5150, सरसों 6400 से 6700 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं प्रदेश में कई जगह सरस 6850 प्रति क्विंटल तक बिकी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Farmers: किसानों को राहत, गाइडलाइन में बदलाव; नहीं लगाने पड़ेंगे पटवारियों के चक्कर

भीलवाड़ा सर्राफा

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भावों में मामूली सुधार हुआ है। सोने में 500 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी में 9 हजार रुपए किलोग्राम की तेजी आई है।

इसके साथ ही चांदी के भाव 2 लाख 38 हजार 500 रुपए बोले गए। सोना 1 लाख 50 हजार 500 रुपए के भाव बोले गए हैं। बाजार में भाव इस प्रकार है। चांदी प्रति किलो- 2,34,000, टंच -2,38,500, सोना 10 ग्राम -1,50,500 जेवराती- 1,43,700, रवा 1,50,500, कलदार-2600 रुपए प्रति नग तथा कॉपर 1085 रुपए प्रति किलोग्राम।

भीलवाड़ा किराणा

चीनी 45, मूंग मोगर 110 से 112 उड़द मोगर 120 से 125, तूअर दाल 130 से 140, मूंग दाल 98 से 103, उड़द दाल 105 से 110, चना दाल 74 से 77, मसूर दाल 85 से 90, मैदा 40 से 45, सूजी 45 से 50, चावल टुकड़ी बासमती 55 से 60, चावल बासमती 80 से 130, देसी घी 540 से 580 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 190 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 140 से 160, तेल सरसों 185 से 200, सौंफ 160 से 200, जीरा 260 से 300, मैथी 70 से 75, धनिया साबुत 130 से 140, राई 125 से 140, अजवाइन 260 से 320 चायपत्ती 360 से 400, गोला 340 से 360, काबुली चना 120, काला चना 70, राजमा 110 से 120 पोहा 55 से 60, गेहूं का आटा 35 से 40 बेसन 80 से 85, हल्दी पिसी 250 से 300, मिर्च 280 से 350, गुड़ 45 से 50 रुपए प्रति किलो के भाव रहे।

आज मंडी बंद रहेगी

ईद-उल-फितर के चलते शनिवार को भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में कोई काम-काज नहीं होगी। पल्लेदार यूनियन के अध्यक्ष शंकर नायक ने शनिवार को ईद होने से किसी तरह का माल का लदान व ढुलाई का कार्य नहीं होगा। उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि वे अपनी उपज सोमवार को ही लेकर मंडी पहुंचे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: 80 बीघा बंजर जमीन को बना दिया ‘स्वर्ग’, जयपुर-दिल्ली तक गूंजा मॉडल, DM भी मुरीद

Published on:
21 Mar 2026 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर