भीलवाड़ा

14 दिसंबर तक होंगे शादी-ब्याह, फिर लग जाएगा मलमास

डेढ़ साल में हो रही शादियों के कारण समारोह में उमड़ रही भीड़
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2021, 7:33 PM IST
Marriage will be held till December 14, then Malmas will take place
14 दिसंबर तक होंगे शादी-ब्याह, फिर लग जाएगा मलमास

भीलवाड़ा।
इस साल के वैवाहिक सावों का यह अंतिम सीजन है, जो आगामी 2१ दिन ही चलेगा। इस साल का आखिरी सावा 14 दिसंबर का रहेगा। इसके बाद धनु संक्रांति के चलते मलमास शुरू हो जाएगा, जो मकर संक्रांति यानी अगले साल 14 जनवरी तक रहेगा। मार्गशीर्ष महीना जो 19 दिसंबर तक चलेगा। इस पूरे महीने में काल भैरव जयंती, सूर्य ग्रहण, विवाह पंचमी, दत्तात्रेय जयंती व धनु संक्रांति समेत कुल 16 विशेष नक्षत्र व भगवत आराधना के दिन रहेंगे। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की वंदना होगी।
पंडित अशोक व्यास ने बताया कि शनिवार से मार्गशीर्ष मास का आरंभ हो गया है। यह हिंदू वर्ष का 9वां महीना है। प्रत्येक चंद्रमास का नाम उसके नक्षत्र के आधार पर रखा जाता है। मार्गशीर्ष माह में मृगशिरा नक्षत्र होता है। इसलिए इसे मार्गशीर्ष कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे मगर मास के नाम से भी जाना जाता है। इस माह में भगवान कृष्ण की उपासना करने का विशेष महत्व माना गया है।
छुट के साथ खुलकर करने लगे शादियां
राज्य सरकार की ओर से हर प्रकार की छूट मिलने तथा शादियों में किसी तरह की पाबंदिया नहीं से लोग अब कोरोना काल को भुलकर खुलकर शादियां करने लगे हैं। शादी समारोह में बी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शादियों में भी यहीं चर्चा रहती है कि डेढ़ साल बाद शादियां देखने को मिली है। ऐसे में हर परिवार का सदस्य भी शादियों को एंजॉय कर रहा है।

Published on:
Also Read
View All