भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के इस पुलिस स्टेशन परिसर में विवाहित महिला कांस्टेबल फंदे से झूली, इलाके में हड़कंप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Oct 23, 2018
married woman constable committed suicide in Bhilwara police station
married woman constable committed suicide in Bhilwara police station

भीलवाड़ा। जिले के करेड़ा थाने की एक महिला कांस्टेबल मंगलवार को थाना परिसर में फांसी के फंदे से झूल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने थाना परिसर में ही आत्महत्या की है। महिला कांस्टेबल सुरमा जाट की मौत के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरमा विवाहित है और पिछले दो से ढाई सालों से करेड़ा में कार्यरत है। कांस्टेबल पिछले कुछ समय से छुट्टियों पर थी। बताया जा रहा है कि गर्भपात होने से सुरमा छुट्टियों पर थी और कुछ दिन पूर्व ही छुट्टियों से लौटी थी। सुरमा मूल सीकर जिले की है। सूचना के बाद सहाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मच्चा आसीन्द, उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह रजावत मौके पर पहुंचे। मामले में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में आत्महत्या के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। कुछ ही समय पहले जयपुर में विवाहित आईआरएस बिन्नी शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। इसके अलावा जोधपुर में भी एक विवाहित महिला कांस्टेबल ने फरवरी 2018 में सुसाइड किया था, जो अपनी शादी से खुश नहीं थी।

जिले के करेड़ा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने सोमवार रात को थाना परिसर में स्थित क्वार्टर में फंदे पर झूलकर जान दे दी। पिछले ढाई साल से कांस्टेबल थाने पर तैनात थी। इसका पता चलने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे और शव को फंदे से उतार कर करेड़ा स्थित मोर्चरी में रखवाया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वरसिंह के अनुसार मूलत: सीकर जिले की रहने वाली सूरमा जाट का थाना परिसर के पीछे क्वॉर्टर है। रात में क्वॉर्टर में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बीच मंगलवार सुबह दस बजे मैस में खाना तैयार हो गया। सुरमा के नहीं आने पर पुलिसकर्मी उसे बुलाने के लिए गया। उसने आवाज दी। कमरे से आवाज नहीं आने पर उसने दरवाजा खोला तो फंदे पर सूरमा को झूलते देखकर उसके होश उड़ गए। थानाधिकारी मोरपाल गुर्जर व अन्य स्टॉफ वहां पहुंचा। उच्चाधिकारियों को बताया गया। इस पर सहाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूण माच्या, उपखण्ड अधिकारी उम्मेदसिंह व आसींद पुलिस उपाधीक्षक रोहित मीणा वहां पहुंचे। जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को भी वहां बुला लिया। गंगापुर में कोचिंग संस्था चलाने वाले उसके दो भाई भी करेड़ा पहुंचे। डेढ़ महीने से अवकाश पर थी पुलिस के अनुसार डेढ़ माह पूर्व सूरमा के गर्भपात हो गया था। इसके चलते वह अवकाश पर चल रही थी। कुछ दिनों पूर्व ही उसने थाने पर उपस्थिति दी। पिछले ढाई साल से वह करेड़ा थाने पर तैनात थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।

Updated on:
23 Oct 2018 03:21 pm
Published on:
23 Oct 2018 12:50 pm