भीलवाड़ा

75 घंटे में 58 किमी दूर भीलवाड़ा पहुंचा मातृकुंडिया का पानी

चितौड़गढ़ के राशमी क्षेत्र के मातृकुंडिया बांध से मेजा फीडर में छोड़ा पानी रविवार शाम मेजा बांध पहुंचा। 58 किलोमीटर का सफर तय कर 75 घंटे में पानी मेजा बांध पहुंचा। इससे बांध का गेज बढ़ने की सम्भावना को पंख लग गए। पानी पहुंचते ही जल संसाधन और जलदाय विभाग के अफसरों में खुशी की लहर छा गई। वर्तमान में मेजा बांध में साढ़े आठ फीट पानी है। इस पानी से सिंचाई के साथ ही पेयजल का बंदोबस्त हो सकेगा।
less than 1 minute read
Jul 17, 2023

जानकारी के अनुसार मानसून की सक्रियता से राजसमंद जिले के नंदसमंद बांध भरते ही उसके गेट खोलने से मातृकुंडिया बांध लबालब हो गया था। मातृकृंडिया बांध की भराव क्षमता 27 फीट है। इसमें 22.50 फीट जलस्तर आ गया था। 13 जुलाई की दोपहर सवा बारह बजे मातृकुंडिया बांध के दो गेट 10-10 सेमी तक खोले गए। बांध का पानी बनास नदी के साथ ही मेजा फीडर में छोड़ा गया। मेजा फीडर को दोपहर सवा बजे खोला गया था। कनिष्ठ अभियंता गोपाल लाल जाट ने बताया कि 10 सेमी पानी फीडर में छोड़ा गया था। पानी के आधा रास्ता तय करने के बाद उसे बढ़ाया गया। मेजा बांध की टेल तक 10 सेंटीमीटर ही पानी पहुंचा। फीडर से पानी निरंतर आवक जारी है।
......
फैक्ट फाइल
58 किमी

का सफर तय कर आया पानी

75 घंटे

का मेजा बांध पहुंचने में लगा समय
8.50 फीट

वर्तमान में मेजा का गेज

10 सेमी

बांध तक पहुंचने पर फीडर का गेज

Updated on:
17 Jul 2023 12:39 pm
Published on:
17 Jul 2023 12:39 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी