भीलवाड़ा

एमई कुमावत एपीओ, हुमड़ को अतिरिक्त कार्यभार

लाछुड़ा में अवैध खदान में हादसे में सात मजदूरों की मौत का मामला

less than 1 minute read
Aug 15, 2021
एमई कुमावत एपीओ, हुमड़ को अतिरिक्त कार्यभार

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा के खनिज अभियन्ता लक्ष्मीनारायण कुमावत को खान विभाग ने तुरन्त प्रभाव से पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा (एपीओ ) कर दिया। इस दौरान इनका मुख्यालय उदयपुर में खान एवं भूविज्ञान निदेशालय विभाग रहेगा। खनि अभियंता सर्तकता जयपुर जिनेश हुमड़ को अगले आदेश तक भीलवाड़ा लगाया है। हुमड़ के पास भीलवाड़ा का अतिरिक्त कार्यभार होगा। हुमड़ पहले भी भीलवाड़ा खनिज अभियन्ता रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बदलाव के पीछे लाछुड़ा में अवैध खदान में हादसे में सात मजदूरों की मौत व भीलवाड़ा एवं बिजौलियां में अवैध खनन में ठोस कार्रवाई नहीं होना है। लाछुड़ा हादसे के बाद माना जा रहा है कि कुमावत पर कार्रवाई होगी। उसी दिन से जिले की खनन गतिविधियों का जानकारी खान मंत्री खुद जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते व अधीक्षण खनि अभियन्ता अरविन्द नन्दवाना से ले रहे थे। कुमावत के पास बिजोलिया का भी अतिरिक्त कार्यभार था। ऐसे में हुमड़ के फिलहांल भीलवाड़ा का कार्य भार रहेगा।

Published on:
15 Aug 2021 04:24 pm
Also Read
View All