भीलवाड़ा

चिकित्सा विभाग ने 22 व्यापारियों को जारी किए नोटिस

30 में सैम्पल जांच करवाने के दिया समय
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2020, 10:19 PM IST
Medical department issued notices to 22 traders in bhilwara
Medical department issued notices to 22 traders in bhilwara

भीलवाड़ा।
चिकित्सा विभाग की ओर से राज्य सरकार के निर्देश पर दीपावली से पहले चलाए गए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान कुल 66 सैम्पल लिए थे। इनमें से 60 की रिपोर्ट आ चुकी है। चौकाने वाले बात यह है कि इन ६० में से २२ सैम्पलों में मिलावट तथा गड़बड़ी पाई गई है। मिलावट करने वाले व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि जिन व्यापारियों के सैम्पल में मिलावट मिली है। उनमें ८ ऐसे सैम्पल थे जो खाने योग्य बिल्कुल नहीं थे। इसके अलावा ६ सब स्टैण्डर्ड व ८ मिस ब्रांड के पाए गए है। इन सभी को फूड सैफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड एक्ट २००६ के प्रावधानों के तहत नोटिस देते हुए कहा कि अगर वे जांच रिपोर्ट से सन्तुष्ठ नहीं है तो फूड सैफ्टी एक्ट के तहत प्रपत्र ८ में ३० दिन के भीतर सैम्पल के दूसरे भाग को रेफरल खाद्य प्रयोगशाला से जांच करवा सकते है। जिसका शुल्क स्वयं का वहन करना होगा। ३० दिन बाद किसी तरह की आपत्ति या रिपोर्ट नहीं आती है तो इनके खिलाफ सक्षम न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।
मावा, मिर्ची व मिल्क केक में मिलावट
सीएमएचओ खान ने बताया कि अभियान के दौरान लिए गए सैम्पल में गांधीनगर स्थित भीलवाडा ट्रेडपार्क डवलपर्स से मावा, पुरानी धानमण्डी स्थित गणेश तेली घाणी उद्योग से मिर्ची पाउडर, सदर बाजार स्थित भगवान स्वरुप राजेन्द्र कुमार
के यहां से मिर्ची पाउडर, जहाजपुर के जोधपुर मिष्ठान भण्डार का मिल्क केक, गुलाबपुरा के श्याम मिष्ठान भण्डार के मुरके, गुलाबपुरा के टीकम चौराहा स्थित अशोका स्वीट्स के मोतीचूर के लड्डू लवगार्डन स्थित लवकुश जूस एण्ड आईसक्रीम सेन्टर के यहां से खोया (मावा) तथा मालोला चौराहा स्थित बालाजी स्वीट्स के यहां से खोया (मावा) का सैम्पल जांच रिपोर्ट में मिलावटी पाया गया है। यह सभी सामग्री खाने योग्य नहीं थी। हालांकि जांच के दौरान ही मिलावट पाई गई सामग्री को नष्ट करवा दिया था।
अमानक व घटिया पाया
इसी प्रकार हुरडा तहसील के भैरुखेडा स्थित वैष्णव मावा भण्डार के यहां से खोया (मावा), इन्द्रा मार्केट स्थित कैलाश चन्द्र गोपालकृष्ण के यहां से गुड, भीलवाडा के जैन एण्ड जैन से खोया (मावा), गांधीनगर के भीलवाडा ट्रेडपार्क डवलपर्स से खोपरा बुरा, आजाद नगर स्थित आनन्द डेयरी के यहां से दुध, बिजौलिया के मालीपुरा स्थित धाकड स्वीट्स के यहां से गुलाब जामुन के सेम्पल की जांच में सबस्टेण्डर्ड पाया गया।
मिस ब्राण्ड ८ व्यापारी
भीलवाडा के सीताराम ट्रेडिंग कम्पनी के यहां से रिफाइण्ड सोयाबीन तेल, बाजार नम्बर दो स्थित श्रीनाथ किराणा भण्डार से धनियां पाउडर, सुभाषनगर छोटी पुलियां स्थित सत्यनारायण फ्लोर मिल्स से मिर्ची पाउडर (पेकेट), रीको थर्ड फेज स्थित शिव शक्ति नमकीन के यहां से नमकीन, आरजिया स्थित महालक्ष्मी गजक भण्डार प्रा. लि. से सोहन पपडी, शाहपुरा तहसील के फूलिया कलां स्थित गणेश किराणा स्टोर से हल्दी, भीलवाडा के सदर बाजार स्थित भगवान स्वरुप राजेन्द्र कुमार के यहां से आनन्द श्री ब्राण्ड की चाय, इन्द्रा मार्केट स्थित विष्णु टी कम्पनी से राधे रानी ब्राण्ड चाय, हुरडा तहसील के भैरुखेडा स्थित वैष्णव मावा भण्डार के यहां से खोया (मावा)का सैम्पल जांच में मिस ब्राण्ड पाया गया। इन सभी को नोटिस जारी किया है।

Published on:
Also Read
View All