भीलवाड़ा

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चिकित्सा कर्मियों की कार्यशाला

मौसमी बिमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के प्रयास करने के निर्देश

less than 1 minute read
Jun 28, 2021
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चिकित्सा कर्मियों की कार्यशाला

भीलवाड़ा .
कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम व नियंत्रण के लिए जिले के चिकित्सा संस्थानों पर कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ मुस्ताक खान ने बताया कि राजस्थान में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। इसके तहत संस्थानों का सुदृढिकरण एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे समय पर जांच एवं उपचार की व्यवस्था तथा विशेषज्ञ सुविधा आम लोगों को सुलभ हो सके।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला के तहत सोमवार को वीसी के माध्यम से माण्डलगढ़, सुवाणा व बनेडा क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी नर्सिंग स्टा्र, पैरामेडिकल, आशा सहयोगिनी, सीएचओ व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को जहाजपुर, शाहपुरा, गुलाबपुरा व माण्डल के कार्मिको व बुधवार को आसीन्द, रायपुर, गंगापुर व भीलवाड़ा शहरी क्षेत्र के कार्मिको को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण चावला द्वारा कोविड मैनेजमेंट, डॉ प्रवीण ओझा एनेस्थेटिस्ट द्वारा ऑक्सीजन कंसनट्रेटर व सप्लाई, फिजीशियन डॉ ओपी छीपा द्वारा कोविड इंफेक्शन व प्रिवेंशन आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
डॉ. चावला ने वर्षा ऋतु के आरम्भ होने के साथ ही बैक्टीरिया से होने वाली बिमारियां जैसे पेट दर्द, उल्टी-दस्त, पीलिया, टाइफाईड, वायरल बुखार, चर्म रोग व आई फ्लु के खतरे के बारे में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि स्वच्छ पेयजल का उपयोग करे। सडे-गले फल, सब्जियां व बासी भोजन के इस्तेमाल से बचें। किसी प्रकार की बीमारी के सामान्य से अधिक रोग होने पर निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर से सलाह लें।

Published on:
28 Jun 2021 08:26 pm
Also Read
View All