21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara News: चलते ट्रक में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, स्टीयरिंग पर ही थमीं सांसें

Truck Driver Heart Attack: अजमेर-भीलवाड़ा नेशनल हाइवे-48 पर दर्दनाक और हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक चालक की चलते वाहन में ही दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Bhilwara Rayla Truck Driver Heart Attack

मृतक रामप्रसाद (पत्रिका फोटो)

Bhilwara Rayla Truck Driver Heart Attack: रायला (भीलवाड़ा): अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक चलते ट्रक में ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा, जिससे स्टीयरिंग थामे-थामे ही उसकी मौत हो गई। गनीमत यह रही कि इस भयानक स्थिति के बावजूद हाइवे पर कोई दूसरा बड़ा हादसा नहीं हुआ और कई अन्य लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

रायला थानाधिकारी मूलचंद वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 37 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र रतन प्रजापत के रूप में हुई है, जो करियाला (तहसील-आसींद) का निवासी था। रामप्रसाद अपना ट्रक लेकर अजमेर से भीलवाड़ा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रायला के पास बीच रास्ते में उसे अचानक सीने में तेज दर्द उठा। दर्द इतना गंभीर था कि उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला और स्टीयरिंग पर बैठे-बैठे ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रायला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को सुरक्षित किनारे करवाया और शव को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 37 साल के युवा बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हार्ट अटैक?

आजकल कम उम्र के लोगों और खासकर लंबी दूरी तय करने वाले ड्राइवरों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार कई घंटों तक बिना आराम किए गाड़ी चलाना, नींद पूरी न होना, मानसिक तनाव और खराब खान-पान इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

हार्ट अटैक के मुख्य लक्षण

  • छाती के बीचों-बीच तेज दर्द, दबाव या ऐसा महसूस होना जैसे कोई सीने को भींच रहा है।
  • यह दर्द धीरे-धीरे सीने से होते हुए बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल जाता है।
  • बिना किसी कसरत या गर्मी के भी अचानक ठंडा पसीना आना।
  • सीने में दर्द के साथ या बिना दर्द के भी सांस फूलना या भारी होना।
  • अचानक से सिर घूमना, कमजोरी महसूस होना या उल्टी आने जैसा लगना।

हार्ट अटैक के प्रमुख कारण

  • मानसिक तनाव और रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद न लेना दिल की सेहत को सीधा नुकसान पहुंचाता है।
  • ज्यादा तैलीय, जंक फूड या बाहर का अनियंत्रित खाना खाना, जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।
  • घंटों एक ही जगह बैठे रहना (जैसे ड्राइविंग के दौरान) और कोई शारीरिक व्यायाम न करना।
  • धूम्रपान (स्मोकिंग), तंबाकू या अत्यधिक शराब का सेवन नसों को सिकोड़ देता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

बचाव के उपाय

  • 30-35 वर्ष की उम्र के बाद साल में कम से कम एक बार ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाएं।
  • अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल, और साबुत अनाज शामिल करें। ज्यादा नमक और तेल-घी से परहेज करें।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें, योग या व्यायाम करें। लंबी दूरी के सफर के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लें और थोड़ा टहलें।
  • तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें और पर्याप्त नींद लें। धूम्रपान और तंबाकू जैसी जानलेवा आदतों से पूरी तरह दूरी बना लें।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग