6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में देर रात तस्कर का एनकाउंटर, पुलिस को आता देख की थी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर

Bhilwara Smuggler Encounter: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार देर रात नाकाबंदी के दौरान भागे तस्कर की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई। वहीं एक तस्कर को हिरासत में लिया है। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Police

राजस्थान पुलिस की जीप (फाइल फोटो-पत्रिका)

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार देर रात नाकाबंदी के दौरान भागे तस्कर की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई। वहीं एक तस्कर को हिरासत में लिया है। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार तस्कर की तलाश में के लिए पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी की। हालांकि, सुबह तक फरार तस्कर का कोई सुराग नहीं लगा है। तस्करी की सूचना पर पुर थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नाकाबंदी कर रखी थी।

पुर थाना प्रभारी कन्हैयालाल के अनुसार भीलवाड़ा-जयपुर हाइवे पर देर रात एक तेज रफ्तार सफेद रंग की लग्जरी कार पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़ते हुए निकल गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान कार सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

गोलीबारी में एक तस्कर की मौके पर ही मौत

गोलीबारी में एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मृत तस्कर के दो गोलियां लगने की पुष्टि की है, जो उसके सीने और पसलियों में लगीं। मृतक तस्कर की शिनाख्त जोधपुर के भोपालगढ़ निवासी गणेशराम उर्फ गणपत के रूप में की गई है। उस पर मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज थे।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक

देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक सागर राणा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलेभर में नाकाबंदी कराई गईं। वहीं कार को जब्त कर तस्कर के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना पर देर रात एफएसएल की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात है। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग