2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने की पत्नी की बहन की हत्या, भीलवाड़ा में 18 साल की रेखा का संदिग्ध हालात में मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

Man Killed 18 Year Girl: भीलवाड़ा में पत्नी की 18 साल की बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने जीजा किशन कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की थी।
2 min read
Google source verification
Bhilwara Murder

आरोपी की फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Crime: भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपनी पत्नी की छोटी बहन की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपी ने दुनाली बंदूक से वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के सामने आने के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली गांव में शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि किशन कालबेलिया के घर में उसकी पत्नी की बहन रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ओमप्रकाश कसानिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां घर में 18 साल की रेखा का शव मिला।

गोली लगने से हुई मौत

पुलिस ने मौके पर जांच की तो प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रेखा की मौत गोली लगने से हुई है। घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। पुलिस को शक हुआ कि इस वारदात में घर के किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। जांच के दौरान आरोपी किशन कालबेलिया पर हत्या करने का संदेह गहराया।

2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उसे घटना सामने आने के करीब दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। जांच में सामने आया कि रेखा अपने परिवार के साथ रहती थी। वह अपनी बहन सीता और उसके पति किशन के घर पर रह रही थी। पुलिस ने मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट के आधार पर किशन सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ये भी पता लगाने में लगी है कि वारदात के पीछे कोई अन्य कारण या व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।