31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यू मेवाड़ माहेश्वरी परिचय मित्रा ने किया ‘रिश्तों का कारवां’ आयोजन

Rajasthan

- 30 प्रत्याशियों ने माता-पिता संग की सहभागिता

चित्तौड़गढ़. न्यू मेवाड़ माहेश्वरी परिचय मित्रा द्वारा संचालित बायोडाटा परिणय संगम ('रिश्तों का कारवां') कार्यक्रम का आयोजन कुंभा नगर स्थित महेश भवन संस्थान में किया गया। इस अभियान का लक्ष्य माहेश्वरी समाज को सम्मानित बनाना है। कार्यक्रम में प्रत्याशियों का परिचय एवं बायोडाटा अवलोकन किया गया।
संगठन की संचालिका स्नेहलता भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सत्यनारायण ईनाणी, डॉ जानकी लाल पूंगलिया, जानकी लाल भंडारी, पत्रिका ब्यूरो चीफ अतुल पोरवाल, प्रहलाद पूंगलिया सहित कई सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। चित्तौड़गढ़ और आसपास के क्षेत्रों के साथ विभिन्न शहरों से लगभग 30 प्रत्याशियों ने अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में व्यवस्थापक अध्यक्ष मधु न्याती, संगीता कलंत्री एवं पूरी चित्तौड़ सांवरिया टीम का विशेष योगदान रहा। महेश भवन कुंभा नगर संस्थान के अध्यक्ष सुनील भराडिया, सचिव सतीश धूत एवं राकेश जेथलिया का भी सहयोग मिला। नारी सम्मान के तहत सुनीता डाड, सावित्री पलोड, सुनीता पुंगलिया, मोनिका चांडक, गीता झंवर, संगीता गगरानी, आशा पोरवाल और कोकिला पूंगलिया का भी सहयोग रहा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग