
जिले में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली। इस बार मेह की मेहरबानी रही है।पिछले साल के मुकाबले एक माह के भीतर बदरा झूमकर बरसे। गत साल के मुकाबले जिले में अब तक 65 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इससे खाली बांधों में पानी की आवक शुरू हो गई है। जिले में बरसात का औसत 630 मिमी है। इसके मुकाबले अब तक 174.65 मिमी बरसात हो चुकी है, जबकि पिछले साल अब तक 79.58 मिमी वर्षा हुई थी, जो 12.45 प्रतिशत थी। यहीं हाल बांधों में पानी की आवक की भी रही। वर्ष-2021 में 1.6 प्रतिशत (8.42) पानी आया जबकि इस बार 8.57 प्रतिशत (45.27) आ चुका है।
भीलवाड़ा अव्वल, फूलियाकलां में कम
जिले में एक माह के भीतर बरसात में भीलवाड़ा अव्वल रहा है। भीलवाड़ा में अब तक 384 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। सबसे कम फूलियाकलां 56 मिमी वर्षा हुई। इसी तरह बनेड़ा 283, पारोली 278, कोटड़ी 256, जहाजपुर 232, रायपुर 222, बदनोर-बागोर 215, बिजौलियां 208, करेड़ा 184, कारोही 177, हुरड़ा 160, हमीरगढ़ 159, गंगापुर 157, गुलाबपुरा-सहाड़ा 151, शाहपुरा 144, काछोला 137, रूपाहेली 136, शक्करगढ़ 133, डाबला 132, शम्भूगढ़ 129, ज्ञानगढ़ 126, मांडल, 116, आसींद 105, मोखुंदा 102 तथा मांडलगढ़ में 101 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख बांधों में अब तक आवक
जलाशय आवक
मेजा बांध जीरो
सरेरी जीरो
खारी जीराे
अरवड़ 2.79
कोठारी 8.73
जेतपुरा 17.75
गोवटा 19.59
पचानपुरा 11.83
मंडोल 8.89
गुवारड़ी 2.49
डामटी कोकरा 8.41
नवलपुरा 2.28
जूट का नाका 12.99
(आवक फीट में)
......
फैक्ट फाइल
630: एमएम जिले का औसत
174: एमएम अब तक बारिश हो चुकी
65: प्रतिशत पिछले साल से अधिक बारिश
250: एमएम भीलवाड़ा में सर्वाधिक वर्षा
20: एमएम सबसे कम काछोला का आंकड़ा
.......