भीलवाड़ा। बदनोर। एक साथ इतने लोगों को जमीन पर अपने सामने दण्डवत करते देख कर अधिकारी भौचक्के रह गए। वे कुछ समझ पाते इससे लोग दण्डवत प्रणाम करने की मुद्रा में भूमि पर लेट गए। ये लोग पंचायत समिति बनवाने की मांग करने आए थे। अपनी बात के समर्थन में यों आग्रह भरी मांग करते देख कर तहसीलदार ने स्नेह पूर्वक समझाते हुए उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। Memorandum given for Panchayat Samiti in Bhilwara
भीलवाड़ा। बदनोर। एक साथ इतने लोगों को जमीन पर अपने सामने दण्डवत करते देख कर अधिकारी भौचक्के रह गए। वे कुछ समझ पाते इससे लोग दण्डवत प्रणाम करने की मुद्रा में भूमि पर लेट गए। ये लोग पंचायत समिति बनवाने की मांग करने आए थे। अपनी बात के समर्थन में यों आग्रह भरी मांग करते देख कर तहसीलदार ने स्नेह पूर्वक समझाते हुए उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। Memorandum given for Panchayat Samiti in bhilwara
ये सभी लोग हिन्दू क्रांति दल के सदस्य थे। उन्होंने बदनोर को पंचायत समिति बनाने के लिए तहसीलदार नवल राम मीणा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। बदनोर को जल्द पंचायत समिति बनाने की मांग की। ज्ञापन में फुलवारी ने बताया कि बदनोर राजनीति गढ़ होते हुए भी सुविधाओं से दूर है। अत: पंचायत समिति बनाकर समुचित विकास किया जाए।
ज्ञापन देते समय उप जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, हिन्दू क्रांति दल के जिलाध्यक्ष श्रवण फुलवारी, बदनोर सरपंच प्रतिनिधि सुनील जायसवाल, मोगर सरपंच पति राजेंद्र सिंह रावत, मंत्री प्रताप सिंह चौहान, जितु पलासिया, युवा अध्यक्ष शंकर लाल चंदेल, समाजसेवी पूरन प्रजापत, छोटू लाल गुर्जर, श्याम सुन्दर सिकलीगर, नारायण लाल गुर्जर, लक्ष्मण सिंह खींची, राजू गुर्जर, नंदा सिंह रावत, हीरालाल राव, हेमंत जीनगर, बाबूलाल मेघवाल, रामदेव मेघवंशी आदि लोग मौजूद थे। Memorandum given for Panchayat Samiti in Bhilwara