भीलवाड़ा

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शर्मा के पक्ष में ज्ञापन

निष्पक्ष जांच की मांग

less than 1 minute read
Jun 29, 2021
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शर्मा के पक्ष में ज्ञापन

भीलवाड़ा।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा के खिलाफ लगे अनर्गल आरोप के विरोध में मंगलवार को भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज टीचर्स संगठन ने जिला कलक्टर (प्रशासन) राकेश कुमार व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने न्यायोचित व निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट देने का वादा किया और गुरु छात्र के संबंध को बनाए रखने की पहल पर जोर दिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष डॉ. एस असेरी, सचिव डॉ चेतन जैन, एमजीएच के उप अधीक्षक डॉ राजेंद्र लोढा, उप नियंत्रक डॉ. देव किशन सरगरा, डॉ वर्षा सिंह, डॉ विवेक जैन, डॉ मनमोहन गुप्ता, डॉ पवन बंसल, डॉ महेश चौधरी, डॉ सुरेंद्र मीना, दौलत मीना, रीना जैन, शालिनी जैन आदि थे।
---------
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट
भीलवाड़ा . महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की ओर से एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर महावीर इंटरनेशनल मुस्कान को भेंट किया गया। अध्यक्षा सुशीला आंचलिया ने बताया कि क्षेत्रीय सचिव मंजू पोखरना व कांग्रेस नेता ओम नारायणीवाल के सानिध्य में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया। इस दौरान सचिव अर्चना सोनी, विजया बंब, उपाध्यक्ष सुशीला कोठारी, कोषाध्यक्ष ललिता जैन, सुशीला लोढा, लीला राठी, सपना अग्रवाल मौजूद रहे।

Published on:
29 Jun 2021 08:12 pm
Also Read
View All