भीलवाड़ा

खनन माफिया पर आधी रात ‘कार्रवाई, खारी व कोठारी नदी से 4 डंपर, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

भीलवाड़ा जिले में बेलगाम हो चुके बजरी खनन माफिया के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार रात सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया। बागोर की कोठारी नदी और शंभूगढ़-आसींद क्षेत्र की खारी नदी में पुलिस व डीएसटी (जिला स्पेशल टीम) की अचानक हुई संयुक्त दबिश से माफिया बाैखला गए। इस अभियान में पुलिस ने अवैध बजरी भरते 4 […]

2 min read
Feb 22, 2026
Midnight crackdown on mining mafia: 4 dumpers, 9 tractor-trolleys seized from Khari and Kothari rivers
  • बजरी माफिया में हड़कंप, वाहन छोड़ भागे चालक, दो गिरफ्तार
  • प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में डीएसटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

भीलवाड़ा जिले में बेलगाम हो चुके बजरी खनन माफिया के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार रात सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया। बागोर की कोठारी नदी और शंभूगढ़-आसींद क्षेत्र की खारी नदी में पुलिस व डीएसटी (जिला स्पेशल टीम) की अचानक हुई संयुक्त दबिश से माफिया बाैखला गए। इस अभियान में पुलिस ने अवैध बजरी भरते 4 डंपर, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 बाइक जब्त की हैं। पुलिस की घेराबंदी देखकर कई चालक अंधेरे का फायदा उठाकर अपने वाहन वहीं छोड़कर भाग निकले।

प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में बिछाया जाल

जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में शंभूगढ़ और बागोर थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की। पुलिस को लंबे समय से इन क्षेत्रों में रात के अंधेरे में नदियों का सीना चीरकर अवैध बजरी दोहन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एक सुनियोजित रणनीति के तहत दबिश दी गई।

पकड़े गए चार डंपर, मालिक की हुई पहचान

बरसनी. आसींद थाना क्षेत्र के बरसनी में भी पुलिस और डीएसटी ने खारी और नेखाड़ी नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। आसींद थाना प्रभारी श्रद्धा पचोरी ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान खारी नदी में अवैध खनन की सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी कर मौके से बजरी भरते हुए चार डंपरों को जब्त कर लिया और थाने ले आई। पुलिस ने मौके से दो चालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त किए गए चारों डंपर शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के दौला का खेड़ा निवासी रूपलाल गुर्जर के हैं।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

हिरासत में लिए गए दोनों चालकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य सफेदपोशों और माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

Published on:
22 Feb 2026 08:30 am
Also Read
View All

अगली खबर