भीलवाड़ा

भवन निर्माण के विवाद में दुग्ध समिति अध्यक्ष की हत्या, क्षेत्र मेें दहशत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Milk committee chairman killed in building dispute in bhilwara
Milk committee chairman killed in building dispute in bhilwara

रायला।

बनेड़ा थाना क्षेत्र के घरटा में बुधवार सुबह भवन निर्माण के विवाद को लेकर हुए झगड़े में ग्राम सेवा सहकारी समिति व दुग्ध उत्पादक सेवा समिति के अध्यक्ष की मौत हो गई। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस के अनुसार घरटा गांव में घरटा दुग्ध उत्पादक सेवा समिति व ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष राम बख्श जाट (७०) पुराने भवन को तुड़वा कर नया निर्माण करवा रहे थे ।

इसी को लेकर गांव का ही सुखदेव जाट का परिवार रंजिश रखे हुए था। इसी निर्माण के विवाद को लेकर बुधवार सुबह आरोपित परिवार दंपती व उसके बेटे ने रामबख्श पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपितों ने बीच बचाव करने पहुंचे लोगों से भी धक्का मुककी की। हमले में राम बख्श लहूलुहान हो कर गिर पड़े। इसी बीच चीख पुकार मचने पर आरोपित मौके से भाग निकले। गंभीर घायल रामबख्श को अचेत हालत में शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर हत्या की वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं दूसरी ओर हत्या की सूचना पाकर बनेड़ा थाना प्रभारी हरिराम सोनी भी मय जाब्ता मौके के लिए रवाना हो गए। यहां बनेड़ा थाने में मृतक के पुत्र भागचंद जाट की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोपहर बाद मेडिकल बोर्ड से शाहपुरा में पोस्टमार्टम कराया।

Published on:
21 Nov 2018 03:38 pm