6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हथियार बंद लुटेरों ने वृद्ध दंपती को हाथ पैर बांधकर लूटा, 11 लाख की नकदी सहित एक किलो सोना व 60 किलो चांदी लूट ले गए

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 20 Nov 2018, 3:59 PM IST

Elderly couple robbed in bhilwara

Elderly couple robbed in bhilwara


बरूंदनी/ बड़लियास।

बड़लियास कस्बे के एक सर्राफा कारोबारी के घर में घुसे आठ से दस हथियारबंद बदमाशों ने वृद्ध दंपती को बांधकर 11 लाख रुपए की नकदी एक किलो सोना व 60 किलो चांदी के गहने लूट लिये। डकैत करीब दो घंटे तक मकान में रहे और बेखौफ होकर निकल गए। इस वारदात से बड़लियास ही नहीं, बल्कि आस-पास के इलाकों में भी दहशत फैली है।


जानकारी के अनुसार बड़लियास कस्बे में सुनारों की गली निवासी जमनालाल सुनार के घर के दरवाजे को धक्का देकर रात 12 से बाद करीब आठ—दस की संख्या में आए हथियार बंद लुटेरे घर मे घुसे । इनके पास बंदूक, लाठी व तलवार आदि हथियार थे।
इन लुटेरों ने जमना लाल व उनकी पत्नी पुष्पा को काबू कर उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिया। करीब ढाई घंटे तक लुटेरे यहां लूटपाट करते रहे। नकदी, सोने-चांदी के गहने आदि सामान समेट लिया। भागते हुए लुटेरे, दो बाइक भी ले गए। रात ढाई बजे जमना लाल जैसे-तैसे खुद को बंधन से मुक्त करवाया और मकान से बाहर निकले। इसके बाद वे, चिल्लाए तो आस-पास के लोग एकत्रित होकर वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जमनालाल के बेटे उम्मेदकुमार ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस को दी।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह, पुलिस उप अधीक्षक चेनसिंह ने घटना की जानकारी ली तथा बड़लियास थाना प्रभारी रामगोपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए।