भीलवाड़ा

महापडा़व पर रहे मंत्रालयिक कर्मचारी, राजस्व से जुड़े काम रुके

भीलवाड़ा . राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शुक्रवार अवकाश पर रह कर महापड़ाव में हिस्सा लिया। जिला कलक्टर कार्यालय सहित उपखंड, तहसील कार्यालय में कार्य ठप रहा।
less than 1 minute read
Apr 22, 2023
महापडा़व पर रहे मंत्रालयिक कर्मचारी, राजस्व से जुड़े काम रुके
महापडा़व पर रहे मंत्रालयिक कर्मचारी, राजस्व से जुड़े काम रुके

भीलवाड़ा . राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शुक्रवार अवकाश पर रह कर महापड़ाव में हिस्सा लिया। जिला कलक्टर कार्यालय सहित उपखंड, तहसील कार्यालय में कार्य ठप रहा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों का तहसीलदार पद पर पदोन्नति का कोटा, तहसीलदार सेवा नियम के अनुसार निर्धारित जो आजादी मिलने के साथ ही राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलता आ रहा है, लेकिन राजस्व सेवा परिषद मंत्रालयिक कर्मचारियों के आरक्षित कोटे के पुनः निर्धारण की मांग कर रहे हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतमसिह भुरटिया ने बताया कि राजस्व सेवा परिषद ने अनर्गल पदों का सृजन करवाया और अब उन्ही पदों को वापस खत्म करने की मांग की जा रही है। यदि राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलने वाले कोटे से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। महामंत्री टीलसिंह महेचा ने बताया कि राजस्व सेवा परिषद की नीति से राजस्व विभाग में वर्ग संघर्ष पैदा हो गया।
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत जिले के समस्त मंत्रालयिक कार्मिको के 5 वें दिन भी हड़ताल पर रहने से जिला मुख्यालय के साथ ही समस्त उपखण्ड व तहसील कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गोखरू ने बताया कि अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में मामलों में सुनवाई नहीं हुई। महासंघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष आचार्य, राजेंद्र सिंह हाड़ा, सुरेशचंद्र शर्मा, विनीत कुमार पटवारी, आनंद शर्मा, चन्द्र सिंह, हरिसिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल शर्मा आदि महापड़ाव में मौजूद रहे।

Updated on:
22 Apr 2023 09:41 am
Published on:
22 Apr 2023 09:41 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी