भीलवाड़ा

राजस्थान में घर से टहलने निकली महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, कपड़े तक ले गए बदमाश, सड़क पर आई तो लोगों ने समझा पागल

थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ शनिवार देर रात सामूहिक बलात्कार मामले में बदमाशों ने हैवानियत की हद पार कर दी। बदमाशों ने पीडि़ता के शरीर को कई जगह से नोंचा। आरोपी उसे निर्वस्त्र हालत में छोड़कर भाग गए।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2023, 10:07 AM IST
gangapur.jpg

भीलवाड़ा. जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक महिला से गैंगरेप व निर्वस्त्र कर छोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से खाना खाकर टहलने निकली महिला का कार सवार तीन जने अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने आठ किलोमीटर दूर सूने खंडहरनुमा मकान में ले जाकर महिला से सामूहिक बलात्कार किया। बदमाशों ने पीड़िता के शरीर को कई जगह से नोंचा। इससे महिला जख्मी हो गई। पीड़िता के कपड़े तक बदमाश साथ ले गए। ऐसे में महिला नग्न हालत में मदद के लिए सड़क तक पहुंची। पीड़िता को निर्वस्त्र देखकर कई वाहन चालक उसे पागल समझ कर चलते बने। काफी देर तक वह सड़क पर रोती रही और मदद के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही। इस दौरान एक बाइक सवार ने मानवता का परिचय दिया। वह रूका और पीडि़ता की बात सुनी। उसे मामला गंभीर लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाने की जीप में रखे कपड़े से पीड़िता को ढककर थाने लाए। यहां महिला सिपाही के कपड़े पहनाए गए। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेकर मेडिकल करवाया।


मुंह दबाया, 8 किमी दूर ले गए
गंगापुर के डीएसपी लाभूराम विश्नोई के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली महिला रोजाना की तरह रात में खाना खाकर घर से टहलने निकली। घर से कुछ दूर पहुंची कि पीछे से कार में आए तीन जनों ने अकेली देख उसे जबरन कार में बैठा लिया। पीड़िता ने बचने की कोशिश की तो मुंह दबा लिया। उसे आठ किमी दूर ले गए। वहां खंडहरनुमा मकान में ले जाकर तीनों ने बलात्कार किया। शोर मचाने पर पीड़िता को पीटा। उसे निर्वस्त्र हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने वहां से गुजर रहे बाइक सवार से मदद मांगी। उसकी सूचना पर डीएसपी विश्नोई और थानाप्रभारी नरेन्द्र जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने लाकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली।

Updated on:
10 Sep 2023, 10:07 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला