भीलवाड़ा

विधायक जी भूल गए, अयोध्या में क्या बन रहा है

राजस्थान के भाजपा विधायक गोपी चंद मीणा की जुबान अकसर सभाओं व सार्वजनिक मंच पर फिसल जाती है। विवादित बोल को लेकर वह सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल होते है। वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने बोल को लेकर ट्रोल हो रहे है।
less than 1 minute read
विधायक जी भूल गए, अयोध्या में क्या बन रहा है
विधायक जी भूल गए, अयोध्या में क्या बन रहा है

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर के घटारानी मंदिर में अष्टमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा भी श्रद्धालुओं की भीड़ देख कर उत्साहित हो उठे। पार्टी के द्वारा कराए गए कार्यों का महिमा मंडन करने लगे। इसी दौरान वह यह भी कह बैठे की अयोध्या में विश्व काशीनाथ भगवान का मंदिर का निर्माण करवा दिया गया। सुबह तक सोशल मीडिया में भाजपा विधायक के उक्त बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

डिजिटल प्लेटफार्म पर लोगों ने भी जमकर खिंचाई की और यह पूछ बैठे की फिर राम मंदिर का निर्माण कहां हो रहा है। हालांकि विधायक मीणा इस बारे में बाद में कुछ नहीं बोले।

भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने भजन संध्या के माता घटारानी मंदिर परिसर में विकास निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। विधायक मीणा ने राम मंदिर और विश्व काशी नाथ कॉरिडोर की तर्ज पर घटारानी माताजी का भी कोरिडोर बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद भंवर सिंह कानावत, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा, महेंद्र गेरूटा, बीजाराम चौधरी, रामेश्वर गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, सांवरिया वैष्णव, राहुल सेन, रामपाल रेगर आदि मौजूद रहे।

Published on:
29 Mar 2023 10:33 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी