भीलवाड़ा

छूट के बावजूद ज्यादा वसूले आठ रुपए, अब चुकाने होंगे दस हजार आठ रुपए

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 10:02 PM IST
More charged prices will indemnify in bhilwara
More charged prices will indemnify in bhilwara

भीलवाड़ा।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच ने नामचीन साबुन पर छूट के बावजूद आठ रुपए अधिक वसूलने पर चित्तौडग़ढ़ रोड स्थित रिलायंस मार्केट प्रबंधन को दोषी माना और दस हजार आठ रुपए हर्जाना देने के आदेश दिए। मंच अध्यक्ष रमेशचंद मीना तथा सदस्य मुराद खां कायमखानी व विनती तापडिया ने फैसला सुनाया।

प्रकरण के अनुसार मुखर्जी पार्क के निकट रहने वाली नीलम बंसल ने परिवाद दायर किया। बताया कि विज्ञापन से प्रभावित होकर 3 अगस्त 2017 को रिलायंस मार्केट में गई। वहां 902 रुपए का सामान खरीदा। घर पर सामान का मिलान करने पर पता चला कि एक नामचीन कम्पनी के साबुन 150 ग्राम के तीन यूनिट की एमआरपी 112 रुपए थी। उस पर बीस रुपए की छूट बताई थी। रिलायंस प्रबंधन 92 रुपए लेने का हकदार था लेकिन 100 रुपए ले लिए थे। यानि 12 रुपए की छूट दी गई। आठ रुपए अधिक वसूले। बंसल ने मंच से आठ रुपए ब्याज समेत दिलाने, मानसिक संताप के एक लाख रुपए क्षतिपूर्ति तथा 11 हजार रुपए परिवाद व्यय की गुहार लगाई थी।

पंचायत के घटिया काम का शिकार युवक, सिर पर लगे आठ टांके

बनेड़ा क्षेत्र के बबराणा मे दो पंचायत को जोडऩे वाली मुख्य सड़क पहली बारिश से टूट गई। कई बार शिकायत के बावजूद भी अधिकारी नजर अन्दाज कर रहे हैं। दो किलोमीटर की लम्बी सड़क चार जगह से टूट गई, जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। मंगलवार शाम को कंकोलिया की तरफ से आ रहे मनीष पिता जगदीश प्रजापत टूटी सड़क के गढ्ढे में गिर गया, जिसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले गए और प्राथमिक उपचार किया।

विक्रम सिंह शक्तावत ने बताया कि बबलू बबराणा के नेतृत्व में बुधवार को विकास अधिकारी व तहसीलदार को नेहरू युवा संस्थान ने ज्ञापन सौंप कर तुरन्त कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर नेहरू युवा संस्थान के सचीव राजु जाट भूपेंद्र सिंह गोपाल जाट, गोविन्द गाडऱी, अजय सिंह, राधेश्याम जाट, बाबु खा, राधेश्याम गाडरी आदि उपस्थित थे।

Published on: