भीलवाड़ा

डेढ़ करोड़ का सोना लेकर भागे आरोपियों को ले गई मुम्बई पुलिस

https://www.patrika.com/
less than 1 minute read
Oct 15, 2018
Mumbai Police took the accused from the gold worth 1.5 crore
Mumbai Police took the accused from the gold worth 1.5 crore

बागोर।

मुम्बई में ज्वैलर्स की दुकान से चार किलो सोना लेकर भागने के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को लेकर रविवार को मुम्बई पुलिस रवाना हो गई। उनके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि भोपजी की बागल (राजसमंद) निवासी सुरेश लौहार व चापा का गुड़ा (राजसमंद) निवासी नारायण गुर्जर को लेकर टीम मुम्बई रवाना हुई। अदालत के आदेश पर आरोपियो के पास से बरामद हुआ डेढ़ किलो सोने के गहने भी मुम्बई पुलिस को सौंप दिए गए। दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात नाकाबंदी में बागोर पुलिस ने संदिग्ध हालात में घूमते पकड़ा था।

बागूंदार मार्ग पर फसल से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

पारोली । बागूंदार सड़क मार्ग पर रविवार को फसल से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी खाने का कारण खस्ताहाल सड़क मार्ग बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बागूंदार सड़क मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। आए दिन इस मार्ग पर हादसे घटित हो रहे हैं।

Published on:
15 Oct 2018 02:07 am