6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक धीरज गुर्जर के भाई व रिश्तेदार पर फा​यरिंग, चपेट में आए रिक्शाचालक पैर में गोली लगने से घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Firing in bhilwara

Firing in bhilwara


भीलवाड़ा।
शाम की सब्जी मंडी में रविवार को कार में सवार युवकों ने विधायक धीरज गुर्जर के भाई व रिश्तेदार की कार पर फायरिंग की जिससे एक रिक्शा चालक भैरूलाल चपेट में आ गया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गोलीबारी से शाम की सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटना के बाद कार में सवार फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और पूरे जिले में नाकेबंदी कर गई।


जानकारी के अनुसार विधायक धीरज गुर्जर के भाई नीरज और राहुल पर गोली चलाई गई। दोनों ने बाद में मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर के घर में घुसकर अपनी जान बचाई जहां से पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई है। गोलीबारी की शुरूआत भीड़भाड़ वाले शाम की सब्जी मंडी में गुरु नानक डेयरी से पहले हुई जहां से दोनो तरफ से गोलियां चली। भागते हुए एक दूसरी कार के भी टक्कर लगी। वहीं रिक्शा चालक इस गोलीबारी की चपेट में आ गया जिससे उसकी जांघ में गोली लगी । उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। फायरिंग की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी, सीओ सिटी भंवर रणधीर सिंह सहित शहर के पुलिस थानों से जाब्ता मौके पर पहुंच गया। इस दौरान मौके पर तीन खाली कारतूस, एक गोली भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अधिकारी इस पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं। सीओ सिटी भंवर रणधीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग